गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल के लिए IG संजय तिवारी सहित मध्य प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों व जवानों का चयन….
0 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दी बधाई
● गृह मंत्रालय ने जारी की पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों व जवानों की सूची…

IMG_20230126_021709.jpg

भोपाल 26 जनवरी 2023 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधिकारियों के पुलिस मेडल की घोषणा की गई इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पुलिस के चार पुलिस अधिकारियों को गैलंट्री अवॉर्ड चार पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं 17 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा इन अधिकारियों को यह सम्मान स्वतंत्र दिवस के अवसर पर 2023 में आयोजित समारोह में वितरित किया जाएगा इस वर्ष विशिष्ट सेवा के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक लाइन ऑर्डर पुलिस मुख्यालय भोपाल संजय तिवारी के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल रेंज दिनेश चंद्र सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल आलोक रंजन व सशस्त्र पुलिस बल दूसरी वाहिनी ग्वालियर रेंज के राम सिया बघेल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा इस

इस साल विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति का पुलिस पदक के लिए आईजी संजय तिवारी की घोषणा की गई है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहवासी संजय तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस अधीक्षक मानव अधिकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर वह नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर उप पुलिस अधीक्षक अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं अविभाजित दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रहे ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी छोटे सुपुत्र संजय तिवारी लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी है इनकी धर्मपत्नी अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्रीमती श्रद्धा तिवारी वर्तमान में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के डिप्टी पुलिस कमिश्नर के पद पर सेवाएं दे रही हैं

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस मेडल की घोषणा की गई इसके तहत मध्य प्रदेश पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित चार पुलिस अधिकारियों को पहली बार राष्ट्रपति के गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी सहित चार पुलिस अधिकारियों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा इसी प्रकार मध्य प्रदेश पुलिस के 17 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में बालाघाट रेंज के पुलिस महानिदेशक संजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डायरेक्टर एफएसएल पुलिस मुख्यालय भोपाल शशिकांत शुक्ला सुनील मेहता जोनल पुलिस अधिकारी उज्जैन विरेंद्र जैन पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रीवा रेंज के साथ ही 17 पुलिस अधिकारी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस मदद पदक से सम्मानित किए जाएंगे इन सभी अधिकारियों को स्वतंत्र दिवस के अवसर पर 2023 में सम्मान से नवाजा जाएगा!


scroll to top