माता पिता के साथ टिकट बुकिंग काउंटर के सामने सो रहे 18 माह के मासूम का अपहरण करने वाला आरोपी तंजावुर तमिलनाडु से गिरफ्तार… जीआरपी की कार्यवाही…

IMG-20250817-WA2006.jpg

माता पिता के साथ टिकट बुकिंग काउंटर के सामने सो रहे 18 माह के मासूम का अपहरण करने वाला आरोपी तंजावुर तमिलनाडु से गिरफ्तार

दुर्ग 17 अगस्त 2025:- बीस दिन पहले दुर्ग रेलवे स्टेशन से एक मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले को जीआरपी ने तंजावुर तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लाई है।

26 जुलाई को रेल्वे स्टेशन दुर्ग में सूर्या मानिकपुरी अपनी पत्नि श्रीमती सोनू गानिकपुरी एवं अपने दो बच्चों के साथ टिकट बुकिंग काउंटर दुर्ग के समीप रात्रि के करीब 10.00 बजे सो गये। इनमें एक बच्चा तीन वर्ष और दूसरा 18 माह  के साथ टिकट बुकिंग काउंटर दुर्ग के पास रात्रि के करीब 10.00 बजे सो गये।  27.07.2025 को 04.00 बजे सुबह जब नींद खुली तो देखा उनका पुत्र  18 माह का नहीं था जिसे आसपास तलाश किया गया किन्तु नहीं मिला

बाद प्रार्थिया की सूचना पर गुम इंसान  07/2025 कायम कर नाबालिग बच्चा हाने से सर्वोच्च न्यायालय गाईड लाईन के पालन में अपराध क0 61/2025 धारा 137 (2), 140 (3), बीएनएस के अपहृत बालक के पता तलाश हेतु  श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा पुलिस अधीक्षक  रेल रायपुर एवं  एस०एन० अख्तर उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशन में तत्काल रेल्वे स्टेशन दुर्ग में लगे कैमरा सीसीटीवी फुटेज देखा गया एक व्यक्ति बच्चे को 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस के पीछे जनरल बोगी में चढ़ते हुऐ दिखा जिसके आधार पर गोंदिया, भण्डारा, नागपुर रेल्वे स्टेशन में लगे कैमरा सीसीटीवी फूटेज दिखवाया गया

नागपुर रेल्वे स्टेशन में आरोपी बच्चे को लेकर उतरकर रेल्वे स्टेशन के बाहर दिखा बाद आटो में बच्चे के साथ बैठकर सीताबर्डी बाजार जाकर बच्चे के लिए नया कपड़ा लेकर बच्चे को पहना कर वापस रेल्वे स्टेशन नागपुर आकर ट्रेन नं० 12591 गोरखपुर एक्स० में बच्चे को लेकर नशे की हालत में ट्रेन में चढ़ रहा था जिसे पेंट्रीकार कर्मबारियों के द्वारा ट्रेन में चढ़ाये बच्चा रो रहा था संदेह होने पर चंद्रपुर आरपीएफ स्टाफ को बताकर उतरवाये स्टेशन चंद्रपुर में चाईल्ड लाईन स्टाप के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की में छत्तीसगढ़ी औरत से शादी किया हूं जिससे झगड़ा हो जाने के कारण वह साथ में नहीं आयी है। बच्चा मेरा ही है बताया तथा अपना आधार कार्ड गांव से व्हाट्सप में मंगाकर पेश किया तस्दीक बाद उसे बच्चे को ले जाने दिया गया।

प्राप्त आरोपी का आधार कार्ड के आधार पर अरुमुगम पिता राजनगम  45 वर्ष पता 747 चंदन स्ट्रीट पुलिस थाना तिरूनिलपुडी जिला तंजावूर (तमिलनाडू) गठित टीम सहा० उप निरी० जनकलाल तिवारी, प्र०आर० 208 विजय पैकरा, आर 269 घनश्याम साहू, म०आर० 219 सीमा ठाकुर एवं प्रार्थिया बच्चे की मां श्रीमती सोनु मानिकपुरी को साथ में बच्चे के पता तलाश हेतु जिला तंजावूर (तमिलनाडू) पहुंचकर आरपीएफ, सिटी थाना के सहयोग से उपरोक्त पते पर पहुंचे

जहां पर आरोपी बच्चे के साथ मिला बच्चा अपनी मां को देखते ही रोते हुऐ मां के पास आ गया। बच्चे को बरामद कर आरोपी को लेकर वापस दुर्ग आये बाद बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल दुर्ग में कराया गया बाद बच्चा को उसकी मां श्रीमती सोनु मानिकपुरी को सुपूर्द किया गया तथा आरोपी अरुमुगम पिता राजनगम उम्र 45 वर्षे पता 747 बदन स्ट्रीट पुलिस थाना तिरूनिलपुडी जिला तंजावूर (तमिलनाडू) को  गिरफतार कर न्यायालय दुर्ग में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

आरोपी अरुमुगम पिता राजनगम उम्र 45 वर्ष पता 757 चंदन स्ट्रीट थाना तिरुनिलपुडी तंजावूर (तमिलनाडू)


scroll to top