लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट एवं वी क्लब भिलाई ग्रेट के संयुक्त तत्वाधान में नेहरू नगर में किया गया डॉक्टर्स का सम्मान….

IMG_20240703_200309.jpg

भिलाई नगर 03 जुलाई 2024:-  लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट एवं वी क्लब भिलाई ग्रेट के संयुक्त तत्वाधान में नेहरू नगर में डॉक्टर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. अंजली सेठी, डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ सविता तिवारी, डॉ आयुषी पांडेय, डॉ दिव्या उपस्थित हुए।
समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए लायन अनिता अग्रवाल ने कहा, डॉक्टर्स धरती पर भगवान का रूप तो होते ही हैं।

परन्तु सही मायने में वे एक अच्छे इंसान भी होते हैं। उनका आत्मीयता भरा स्पर्श और ये कहना चिन्ता मत करो मैं हूं ना मरीज में आशा की किरण जगा देने के लिए काफी होता है।


सभी डॉक्टर्स ने भी क्लब मेम्बर्स के साथ अपने संस्मरण साझा किए। क्लब मेम्बर्स के द्वारा सभी डॉक्टर्स का श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन भारती अग्रवाल ने किया, आभार प्रदर्शन वी अध्यक्ष सरोज दिनोदियां ने किया।


scroll to top