रथयात्रा-2024..... श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 4, मे 6 जुलाई को होगा नेत्र उत्सव, 7 जुलाई को रथयात्रा..... इस वर्ष रथयात्रा मे बीएसपी के ईडी(वित व लेखा) डॉ.ए के पंडा करेंगे छेरा पंहरा......6 जुलाई को खुलेंगे महाप्रभु के पट - Steel City Online News Portal

रथयात्रा-2024….. श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 4, मे 6 जुलाई को होगा नेत्र उत्सव, 7 जुलाई को रथयात्रा….. इस वर्ष रथयात्रा मे बीएसपी के ईडी(वित व लेखा) डॉ.ए के पंडा करेंगे छेरा पंहरा……6 जुलाई को खुलेंगे महाप्रभु के पट

IMG_20240705_204806.jpg

भिलाई नगर 05 जुलाई 2024:- श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर – 4 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 55 वें रथयात्रा महोत्सव 2024 मनाने जा रही है।  6 जुलाई, 2024 को महाप्रभु का नेत्र उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रभु के नेत्र खुलने के साथ ही मंदिर मे नया ध्वज चढ़ाया जायेगा |


6 जुलाई, 2024 को श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 4 में नेत्र उत्सव का आयोजन पंरम्परा अनुसार किया जायेगा। देव स्नान पूर्णिमा के पश्चात लंबी बिमारी के बाद आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले जाएंगे और उपस्थित श्रद्धालु महाप्रभु का नवयौवन रूप का दर्शन कर सकेंगे।


ईडी(वित व लेखा)डॉ ए के पंडा करेंगे छेरा पंहरा
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा  7 जुलाई, 2024 को दिन रविवार को दोपहर 1-30 बजे सेक्टर-4,सड़क-15 में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली जाएगी|

यह यात्रा सेंट्रल ऐवेन्यु होते हुये सेक्टर-10 में निर्मित भव्य गुंण्डिचा मंडप में पंहुचेगी। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक(वित व लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा के करकमलों से छेरा पंहरा का धार्मिक अनुष्ठान संपंन्न किया जायेगा। पुरी में यह परम्परा पुरी के महाराज सम्पन्न करते है।

अतः सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस पवित्र व महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न करने हेतु मंदिर प्रांगण में दोपहर 1-30 बजे उपस्थित होकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का पुण्य दर्शन प्राप्त करें।


scroll to top