राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता 28 मार्च से  उत्तराखंड देहरादून में… प्रतियोगिता  के लिए 82 पंजीकृत जूडो खिलाड़ियों ने चयन स्पर्धा में भाग लिया….

IMG-20250303-WA0087.jpg

भिलाई नगर 05 मार्च 2025:- राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता देहरादून उत्तराखंड भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में उत्तराखंड जूडो संघ द्वारा राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता 28 से 31 मार्च 2025 पेस्टेल वुड स्कूल मसूरी रोड देहरादून उत्तराखंड में आयोजित कर रहे हैं।


उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम भाग लेगी जिसके लिए  2 मार्च 2025 को अनलिमिटेड जुडो अकैडमी में चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के महासचिव एस आर सोनी ने बताया कि इस चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ से मान्यता प्राप्त जिला जूडो संघ दुर्ग जिला, रायपुर, बलोदा बाजार भाटापारा, बिलासपुर, बस्तर ,बीजापुर ,कोंडागांव, बीएसपी, ऐसीसी एवं रायगढ़ जिलों के लगभग 82 पंजीकृत जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता के संचालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं अध्यक्ष प्रदेश जूडो संघ अरुण द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सुश्री किरण शर्मा वरिष्ठ रेफरी पी किशोर,भगवती सूर्यवंशी, श्वेता विजय नाग, राहुल कुमार ,मधु रानी, मन्नू, गौतम ने अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ एवं भारतीय जूडो महासंघ के नियम एवं उप नियम के अनुसार चयन स्पर्धा करके निम्नांकित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया।


बालक वर्ग में -55 केजी लवनीश मसीह भाटापारा,-60 केजी पंकज जयसवाल बिलासपुर,-66 केजी अभिजीत आचार्य दुर्ग एवं अपूर्व सोनी भाटापारा, -73 केजी वरुण लहरे दुर्ग एवं यशवंत पांडे बस्तर,-81 केजी भारत तिवारी भाटापारा, -90 केजी राज सिंह दुर्ग,-100 केजी उदित शर्मा बिलासपुर,+100 केजी मैनक दत्ता रायपुर टीम के प्रशिक्षक राजकुमार जायसवाल बिलासपुर। बालिका वर्ग में- 44 केजी दीपिका साहू दुर्ग एवं ज्योति ध्रुव भाटापारा,-48 केजी ट्विंकल सारथी रायपुर,-52 केजी तनु रानी साहू दुर्ग,-57 केजी आकांक्षा जायसवाल बिलासपुर,-63 केजी शारदा गोस्वामी बिलासपुर एवं भूमिका शर्मा कोंडागांव, -70 केजी अंजली ठाकुर,-78 केजी साधना जायसवाल बिलासपुर,+78 केजी स्नेहन नियोगी दुर्ग बालिका टीम प्रशिक्षक नेहा वर्मा भाटापारा एवं प्रबंधक अशोक पटेल बीएसपी होंगे।

प्रदेश जूडो संघ के पदाधिकारीयों ने बताया कि विगत दिनों सब जूनियर एवं कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक छत्तीसगढ़ की टीम ने प्राप्त किया था। वर्तमान जूनियर टीम स्कूल एवं कॉलेज की परीक्षाओं की दौर से गुजर रही है परंतु फिर भी खिलाड़ियों ने काफी तैयारी कर रखी है हमें आशा है की प्रदेश की जूडो टीम भी पदक प्राप्त करेगी।


scroll to top