अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वधर्म सेवा संस्था द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान…

IMG-20240307-WA1200.jpg

भिलाईनगर 9 मार्च 2024 :- सर्वधर्म सेवा संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रंगारंग कार्यक्रम कर उत्साह पूर्वक मनाया गया।संस्था के संरक्षक वीरेंद्र सतपथी  के मार्गदर्शन व अध्यक्ष प्रतीक भोई के अगुवाई में 7 मार्च को प्रगति भवन में रंगारंग कार्यक्रम कर उत्साह पूर्वक मनाया गया।इस कार्यक्रम में हंसा शुक्ला, अनिता सावंत, सोनाली चक्रवर्ती, नवी मोनिका पांडे मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित रही। सभी ने नारी सम्मान व महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिला दिवस व महाशिवरात्रि की बधाई दी

विशेष अतिथि के रूप से कुमारी अवनी पाटिल, प्रभा हुसैन, अर्शिया इक़बाल, शहाना कुरैशी, फरीदा बेगम, पुष्पा सिर्के, गायत्री धोटे,संतोषी मांझी, अनुपमा गंगरादे, कुमारी स्नेहा डहारिया, डॉ अंजलि सिंह,सविता धापवाल, डा. नम्रता सिंह, श्रद्धा रानी साहू, कुमारी साइल यादव आदि को सम्मानित सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से अपने शहर का नाम पूरे प्रदेश व देश में बुलंद किया।

साथ ही कार्यक्रम में ही हंसा शुक्ला, गलोरी एस पारकर ने देहदान का संकल्प लिया उनके साथ ही पिछले दो महीने में अंगदान व देहदान किये बहनों फरीदा बेगम, संगीता अग्रवाल, प्रीती पोद्दार, शीला भोई, मिनती पाल, सुष्मिता चक्रवर्ती, सुधा शर्मा, शशि रेखा,पद्ममा राव, मुमताज़ आदि का सम्मान पुष्प वर्षा कर किया गया। समूह बना कर समाज सेवा का कार्य कर रही बहनों की संस्थायें जिनमें जय माता दी समिती सेक्टर 7, सुकृति सोशल & वेलफेयर सोसायटी, मातृशक्ति फाउंडेशन, मॉडल डाउन, मातृ योगभ्यास कें रुआबांधा, सुखमनी साहेब सोसायटी, छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा, आन्ध्र माला समिती, सेंट थामस महिला सेवा समिती, जीजा बाई महिला मंडल, छत्तीसगढ़ एनिमल सेवियर सोसायटी,उम्मीद फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण, दुर्ग, यादव परिवार आदि का समूह में सम्म्मान बारी बारी से किया गया।

सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों को संस्था के घनश्याम पांडे द्वारा सिंगल युस प्लास्टिक न उपयोग करने का संकल्प दिला कर सूती थेले का वितरण कर आभार प्रकट व कार्यक्रम समापन प्रकाश गावंदे द्वारा किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सुमिता दत्ता, अल्का दास, निर्मला रत्नाकर, सुधा शर्मा, निधि चंद्राकर, शशि रेखा, लीना वेदय, गलोरी पारकर, वंदना पाटनकर, गजाला अख्तर, जयश्री बौद्ध, फरीदा बेगम, सुधा शर्मा, पुष्पा तिवारी, संगीता यादव, ज्योति शर्मा, विजया निर्मला, ज्योति भोई, श्रद्धा, बाबी दिल्लीवार, पदमा राव, आशा शर्मा, संगीता गांवडे, राकेश रत्नाकर ( महासचिव), प्रकाश गांवडे, घनश्याम पांडे, सुरेश खांडवे, शिवाकांत गिरी, रघुवंश सैनी, रविंद्र बरगड़, योगेंद्र शर्मा, नोहर सिंह, अशोक सोनी, सुशांत पाल, इक़बाल, वसंत सालंकार, अपूर्व घोष, मिलिंद साकरे, राजेश भोई, सज्जन अग्रवाल, शांतनु चक्रवर्ती, कृपाल यादव, रवि चक्रवर्ती, मिलिंद इंदुरकर आदि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित थे।


scroll to top