सेल ने MyGov के साथ मिलकर से राष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता लांच की


नई दिल्ली 07 फरवरी 2025:- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने MyGov के साथ मिलकर राष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता, “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2025” लांच की है। सेल ने देश भर के महत्वाकांक्षी लेखकों को “सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है” | “SAIL: Building a Culture of Happiness, Where Every Smile Matters” विषय पर अपनी रचनात्मकता को उजागर करने और अनूठी कहानियां साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।









इस प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं, जिसमें सेल के मौजूदा और सेवानिवृत्त कार्मिक और उनके परिवार भी शामिल हैं। चाहे कोई अनुभवी लेखक हो या कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे कहानी सुनाना और लिखना पसंद है, सेल उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस कहानी प्रतियोगिता में हिंदी या अंग्रेजी भाषा में कहानी सबमिट की जा सकती है, जिसकी शब्द सीमा 800 शब्द है।


इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को www.mygov.in/(www.mygov.in/task/sail-story-writing-competition-2025/) पर
पंजीकरण करना होगा और अपनी कहानियाँ
सबमिट करनी होंगी। कहानी सबमिट करने की
अंतिम तिथि 10 मार्च, 2025, 11:45 AM
IST (GMT +5:30 घंटे) है।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं को केवल पहचान ही नहीं मिलेगी; उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों श्रेणियों में अलग अलग नकद पुरस्कार भी -प्रदान किए जाएंगे, जो इस प्रकार हैं:

इसके अलावा, पुरस्कार विजेता कहानियों को सेल की प्रतिष्ठित इन-हाउस पत्रिका, ‘सेल न्यूज़’ में प्रकाशित करने के लिए विचार किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा www.mygov.in, www.sail.co.in और सेल के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (फ़ेसबुक, एक्स-ट्विटर और इंस्टाग्राम) पर की जाएगी। इस प्रतियोगिता के बारे में पूरी जानकारी www.mygov.in पर उपलब्ध है।


