राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में मिली बुजुर्ग की संदिग्ध लाश…

IMG_20241006_164939.jpg

रेलवे स्टेशन परिसर में मिली बुजुर्ग की संदिग्ध लाश

रायपुर 21 मई 2025:-  राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद की गई है। शव स्टेशन के पार्किंग एरिया में रात करीब 9 बजे पाया गया, जिसे लेकर यात्रियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव दोपहर 3 बजे से ही पार्किंग एरिया में पड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी देर शाम जीआरपी को मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा कर शव को चीरघर भिजवाया गया।

मामले को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। जीआरपी थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया भी जारी है।


scroll to top