सुकमा के 21 एवं बीजापुर के 30 माओवादी कैडर, कुल 51 माओवादी कैडरों ने AK-47 Rifle, SLR Rifle, INSAS Rifles, BGL Launchers जैसे कुल 14 हथियार शासन को सौंपते हुए सामाजिक मुख्यधारा में शामिल हुए….

IMG-20260207-WA1411-1.jpg

भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा क्षेत्र में चलाए जा रहे सतत शांति एवं विकासोन्मुख प्रयासों से प्रेरित होकर आज  07 फरवरी 2026 को दक्षिण बस्तर क्षेत्र में कुल 51 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

🟡 जिला सुकमा के 21 एवं जिला बीजापुर के 30 माओवादी कैडर, इस प्रकार कुल 51 माओवादी कैडरों ने AK-47 Rifle, SLR Rifle, INSAS Rifles, BGL Launchers जैसे कुल 14 हथियार शासन को सौंपते हुए सामाजिक मुख्यधारा में शामिल हुए।

🟡 महत्वपूर्ण है कि आत्मसमर्पण करने वाले कुल 51 माओवादी कैडरों में से 24 महिला कैडर हैं, जो पूर्व में प्रतिबंधित एवं अवैध भाकपा (माओवादी) संगठन में सक्रिय थीं।

🟡 मुख्यधारा में आज शामिल हुए इन 51 माओवादी कैडरों पर कुल 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
🟡 यह उल्लेखनीय है कि बस्तर रेंज में पिछले केवल 24 महीनों में ही 2400 से अधिक माओवादी कैडरों ने माओवादी संगठन से पृथक होकर शांति, प्रगति और गरिमा के मार्ग को अपनाया।

जगदलपुर 07 फरवरी 2026:-पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि दक्षिण बस्तर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक घटनाक्रम के तहत आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को जिला सुकमा के 21 एवं जिला बीजापुर के 30 माओवादी कैडर, इस प्रकार कुल 51 माओवादी कैडर राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में शांति, विश्वास एवं विकास के वातावरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा पुनर्वास आधारित पहलों की निरंतर सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है।

⚫ पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा श्री किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है, जहाँ ₹76 लाख के इनामी 14 महिला कैडरों सहित कुल 21 कैडर मुख्यधारा में लौटे।
आत्मसमर्पित कैडरों में DVCM (03), ACM (05) एवं पार्टी सदस्य (13) रैंक के सक्रिय माओवादी शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों द्वारा AK-47, SLR, INSAS राइफल, BGL लॉन्चर सहित अन्य हथियार एवं गोला-बारूद शासन को विधिवत् सौंपते हुए सामाजिक मुख्यधारा में शामिल हुए।

⚫ पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यधारा में लौटे कैडरों में 20 महिला एवं 10 पुरुष माओवादी शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र एवं हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग करते हुए शांति, संवाद एवं विकास के मार्ग को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

⚫ जिला बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले 30 माओवादी कैडरों पर उनके धारित पद एवं संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल ₹85 लाख का इनाम घोषित था।

⚫ जिला बीजापुर में पुनर्वासित माओवादियों द्वारा सुपुर्द सामग्री :-
🔸 कोर्डेक्स वायर – 01 बंडल।
🔸 जिलेटिन स्टिक – 50 नग।

⚫ जिला सुकमा में पुनर्वासित माओवादियों द्वारा सुपुर्द हथियार एवं एम्युनिशन :-
🔸 AK-47 – 03 नग, मैगजीन 08, राउंड 120।
🔸 SLR – 02 नग, मैगजीन 04, राउंड 40।
🔸 INSAS – 01 नग, मैगजीन 02, राउंड 50।
🔸 सिंगल शॉट – 05 नग।
🔸 BGL लॉन्चर – 03 नग, राउंड 20 नग।
🔸 कोर्डेक्स वायर – 01 बंडल।
🔸 जिलेटिन – 10 नग।
🔸 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 20 नग।

⚫ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में चल रहे सतत सुरक्षा अभियानों, विकास कार्यों तथा शासन की प्रभावी पुनर्वास नीति के परिणामस्वरूप माओवादी कैडरों का मुख्यधारा की ओर लौटना एक सकारात्मक संकेत है। ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के अंतर्गत हिंसा छोड़कर शांति, संवाद एवं विकास के मार्ग को अपनाने की यह प्रक्रिया क्षेत्र में विश्वास एवं स्थिरता को और मजबूत करेगी। प्रशासन सभी इच्छुक कैडरों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक पुनर्वास हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने शेष सक्रिय माओवादी कैडरों से भी शीघ्र सही निर्णय लेते हुए हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में लौटने का आह्वान किया।

⚫ सुकमा एवं बीजापुर में माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम, पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा  किरण चव्हाण, डीआईजी सीआरपीएफ सुकमा और आनंद सिंह, डीआईजी सीआरपीएफ  बी. एस. नेगी तथा अन्य वअधिकारी वरिष्ठ समाज प्रमुखों के साथ उपस्थित थे।


scroll to top