IMG_20240328_002529.jpg

जगदलपुर 27 मार्च 2024:-  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर नाराज नेताओं को घर-घर मनाने पहुंच रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी की नाराज नेता और जगदलपुर की महापौर सफिरा साहू कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गई है। जगदलपुर की महापौर का  6 पार्षदों के साथ बीजेपी में शामिल होना प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट की मुहिम को बड़ा झटका भी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बस्तर लोकसभा क्षेत्र के जगदलपुर की महापौर ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।


scroll to top