5 से 10 नवंबर तक चेन्नई में 23 वी एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन…. दुर्ग जिला  पुलिस के चार जवानों का चयन भारतीय टीम में..

IMG_20251029_154334.jpg

5 से 10 नवंबर तक चेन्नई में 23 वी एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन….

दुर्ग जिला  पुलिस के चार जवानों का चयन भारतीय टीम में..

भिलाई नगर 29 अक्टूबर 2025:- दुर्ग पुलिस के चार जवानों का चयन भारतीय दल में 23 वी एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जो की इस बार चेन्नई में 5  से 10 नवंबर तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें उक्त खिलाड़ियों का चयन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अपने-अपने आयु वर्ग में भारतीय दल के लिए हुआ है

उक्त खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसके साथ ही वह अपने राज्य व पुलिस विभाग को भी गौरवान्वित करेंगे वर्तमान में यह चारों जवान दुर्ग पुलिस में कार्यरत है इन्होंने अपने इस सफलता का पूर्ण श्रेय दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल  को दिया है ।

( राजेश मणि सिंह )
(जी.कमेश्वर कुमार )

भारतीय टीम में दुर्ग पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजेश मणि सिंह आयु वर्ग 50 प्लस इवेंट गोला फेक तवा फेक आरक्षक जी. कामेश्वर आयु वर्ग 40 प्लस इवेंट 100 मीटर 200 मीटर दौड़,  आरक्षक नेम सिंह पोर्ते आयु वर्ग 35 प्लस इवेंट 800 मीटर 1500 मीटर दौड़, आरक्षक किशन साहू आयु वर्ग 35 प्लस इवेंट भला फेक गोला फेक शामिल किया गया है ।

(नेम सिंह पोर्त )
( किशन साहू )

दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दुर्ग पुलिस के चार खिलाड़ियों का भारतीय टीम के चयन होने पर बधाई देते हुए कहा कि स्पर्धा में दुर्ग पुलिस के खिलाड़ी बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


scroll to top