27 सब इंस्पेक्टर बने  इंस्पेक्टर DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश... दुर्ग जिले से नवीन सिंह राजपूत इंस्पेक्टर बने... - Steel City Online News Portal

27 सब इंस्पेक्टर बने  इंस्पेक्टर DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश… दुर्ग जिले से नवीन सिंह राजपूत इंस्पेक्टर बने…

IMG-20240703-WA0420-1.jpg

27 सब इंस्पेक्टर बने  इंस्पेक्टर DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

रायपुर 29 जुलाई 2025 :- पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आज 27 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किए जाने के आदेश जारी किए हैं इस आदेश के तहत दुर्ग जिले में तैनात नवीन सिंह राजपूत इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत कर दिए गए हैं

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश में इस बात का उल्लेख है कि योग्यता सूची में सम्मिलित किसी कर्मचारी के विरूद्ध यदि विभागीय जॉच अथवा अपराधिक प्रकरण आदि की कार्यवाही लंबित हो तथा बड़ी सजा जो उपरोक्त योग्यता सूची को प्रभावित करती हो, तो उनका प्रकरण पूर्ण वस्तुस्थिति सहित पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर रायपुर को तत्काल भेजा जावे।

यदि किसी कर्मचारी की पदोन्नति होने के उपरांत उन्हें किसी प्रतिकूल टीका, बड़ी सजा अथवा ऐसी कोई जानकारी जो कि उनकी पदोन्नति को प्रभावित कर सकती हो, अथवा उनकी योग्यता को प्रभावित कर सकती हो, विभाग के ध्यान में आती है तो संबंधित कर्मचारी की पदोन्नति निरस्त की जा सकती है।

यह योग्यता सूची प्रकाशित होने के दिनांक से 18 माह की अवधि अथवा नई योग्यता सूची प्रकाशित होने तक इसमें जो भी पहले हो तभी तक प्रभावशील होगी।


scroll to top