रायपुर, 13 अक्टूबर 2024:- भारतीय प्रशासनिक सेवा की रिटायर्ड अधिकारी सुश्री रीता शांडिल्य को राज्य लोकसेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। रीता लोक सेवा आयोग की सचिव भी रह चुकी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।






















