29 वीं सब-जुनियर (17 वर्ष से कम) राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन कलोल, अहमदाबाद (गुजरात) में  25  से 28 मई  तक….

CG-Sub-Jr-Boys-Girls-Tennis-Ball-Cricket-Team.jpg

भिलाई नगर  21 मई 2024:-    गुजरात टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 29वीं सब-जुनियर (17 वर्ष से कम) राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन कलोल, अहमदाबाद (गुजरात) में  25  से 28 मई 2024 तक टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उक्त चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर बालक एवं बालिका वर्गो की टीमें भाग ले रही है। उक्त चैम्पियनशिप में भाग लेने के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य की सब जुनियर बालक एवं बालिका टीम के गठन हेतु दिनांक 08 अप्रैल 2024 को बी.एस.पी. क्रिकेट ग्राउण्ड, सेक्टर-1, भिलाई (छ.ग.) में आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न जिलों के सब-जुनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

उपरोक्त चयन स्पर्धा में सब-जुनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की बालक एवं बालिका टीम का चयन किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनित खिलाड़ियों के नाम निम्नानुसार है :-

सब-जुनियर बालक टीम

   अनुज कप्तान (भिलाई नगर निगम), 2. मोहम्मद रिहान (भिलाई नगर निगम), 3. अभिराज सिंह (भिलाई नगर निगम), 4. आदित्य शाह (भिलाई नगर निगम), 5. आदित्य (बी.एस.पी., मिलाई), 6. युवराज पटेल (बी.एस.पी., भिलाई), 7. अभी सिंह (बी. एस.पी. भिलाई), 8. आरुष द्धिवेदी (दुर्ग जिला), 9. प्रतीक मंडावी (दुर्ग जिला), 10. डोमेश यादव (दुर्ग जिला), 11. मनीष यादव (दुर्ग जिला), 12. गगनदीप (पाटन, दुर्ग जिला), 13. विजय खत्री (बलौदा बाजार जिला), 14. रजत सराफ (रायगढ़ जिला), 15. टीम के प्रशिक्षक श्री संदीप वर्मा (भिलाई), टीम के प्रबंधक श्री संतोष चौहान (भिलाई)

सब-जुनियर बालिका टीम

कु. ज्ञान मंजरी निषाद (भिलाई नगर निगम), 2. कु. रितु चौहान (भिलाई नगर निगम), 3. कु. नमिता वर्मा (भिलाई नगर निगम), 4. कु. तन्नु (भिलाई नगर निगम), 5. कु. सत्या निषाद (भिलाई नगर निगम), 6. कु. तनीष डडसेना (बी.एस.पी., भिलाई), 7. कु. संध्या साहू (बी.एस.पी., भिलाई). 8. कु. पलक जोशी (बी.एस.पी., भिलाई), 9. कु. दिव्या देवांगन (दुर्ग जिला). 10. कु. तेजस्वनी जयसवाल (दुर्ग जिला), 11. कु. आयुषी सोनी (रायगढ़ जिला), 12. कु. देवांशी सिंह यादव (रायगढ़ जिला), 13. कु. सरिया त्रिपाठी (रायगढ़ जिला), 14. कु. स्वधा सिंह (रायगढ़ जिला), 15. टीम के प्रशिक्षक श्री कुदरत दास (बी.एस.पी., भिलाई), 16. टीम की प्रबंधक कु. सपना महानंद (रायगढ़ जिला)

आज  21 मई 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर बालक एवं बालिका टेनिस बॉल क्रिकेट टीम को उपरोक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी  बशीर अहमद खान, भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष  आर.के. श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर बी.एस.पी. टेनिस बॉल क्रिकेट संघ एवं इस्पात क्लब सेक्टर-1 के सचिव  वंश बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव  आजाद अहमद खान उपस्थित थे जिन्होने भी खिलाड़ियों को पदक प्राप्त करने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।


scroll to top