दुर्ग पुलिस में 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा स्टार सेरेमनी में स्टार लगा कर सभी को दी गई शुभकामनाएं

IMG-20240117-WA1618.jpg

दुर्ग 17 जनवरी 2024 :- जिला दुर्ग पुलिस में 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा स्टार सेरेमनी में स्टार लगा कर सभी को दी गई शुभकामनाएं।

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा बुधवार को 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पदोन्नती प्रदान की गई है।

जिसमे यातायात से स.उ.नि. महेश कुमार मिश्रा एवम सेवा राम मंडावी, थाना पुलगांव से स.उ.नि हरीश कुमार साहू उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को मुंह मीठा कराकर कहा कि सभी पदाधिकारी जिले में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं. इनको अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बखूबी अपने क्षेत्र में कार्य को अंजाम देंगे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ढेरों शुभकामनाएं दी।

अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक कुमार झा, ग्रामीण अनंत कुमार साहू ,डीएसपी लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, सुरक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे


scroll to top