जनकल्याण सभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे 10 महिलाओं का किया गया सम्मान….

IMG-20250317-WA1225.jpg

भिलाई नगर 18, मार्च 2025:-  जन कल्याण सभा द्वारा  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बचपन स्कूल, इस्पात नगर में नारी शक्ति शिखर सम्मान. 2025  के नाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया  सर्वप्रथम मां भारती के चित्र की पूजा कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

काव्य पाठ, व नारी तू सबला है जैसे विषय पर गीत आदि गाए ।विश्व भर में मनाये जाने वाले महिला दिवस के अवसर पर नारी शिखर सम्मान 2025 के नाम से विभिन्न सामाजिक व सार्वजनिक क्षेत्रों में काम करने वाली प्रतिभावों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। ये सभी 10 प्रतिभाएं संगीत कला क्षेत्र, क्रीड़ा क्षेत्र, रामायण मंडली संचालिका, गरीब महिलाओं हेतु कार्यरत एन. जी.ओ. संचालिका, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संघर्ष शील महिलाएं, समाज सेविकाएं व्यवसाय व उद्यमी महिला, आदि क्षेत्रों में सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाने वाली एवं निम्न स्तर से शिखरतम स्थान प्राप्त करने वाली समाज की सफलताम अग्रणीय भूमिका निर्वहन करने वाली सशक्त महिलाओं को आज भव्य आयोजन में स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया ।

सर्वप्रथम संस्था की महामंत्री श्रीमती कल्पना स्वामी द्वारा स्वागत उद्बोधन व अंतराष्ट्रीय दिवस पर सारगर्भित उद्बोधन संस्था के अध्यक्ष  भानू जी राव द्वारा दिया गया। श्री राव ने 2025 का घोषित थीम Accelerate Theme, नारी की सशक्त भूमिका आधारित विषय पर प्रकाश डाला। सभाध्यक्ष श्रीमती रजजमा सुधाकरण ने भी समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला।  सुरेंद्र कौशिक ने महिला की वर्तमान दशा पर विस्तार से अपनी बात रखी। श्रीमती रजनी बघेल भी अपने स्वयं के संघर्षपूर्ण अनुभव से सभा को अवगत कराया। मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी बघेल ने आयोजकों को एस उत्कृष्ट आयोजन, कार्यक्रम के लिए बधाईयां दी। व सम्मानित महिलाओं को भी बधाईयां प्रेषित की ।

सम्मानित महिलाओं के नाम।

१. सुश्री सोनाली सेन – गायन

२. डाँ पूजा मिश्रा- डाक्टर

३. श्रीमती समीक्षा सिंग – बेस्ट टीचर

४. श्रीमती बीना राठौर- रामायण मंडली हैड

५ सुश्री यशोदा साहू- क्रीडा (नेशनल प्लेयर)

६. रुपा साहू- छत्तीसगढी गायिका

७. सुश्री एकता कोर्सेवाडा – मेडिकल एम्स (सलेक्शन)

८. श्रीमती पूनम साहू -छत्तीसगढी व्यजन

९. श्रीमती लीना यतीन राठौर – बिजनेस वुमेन

१०. सुश्री मुस्कान सिन्हा -टापर

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी बघेल, दुर्ग लोकसभा सांसद पत्नी ने नारी शक्ति शिखर सम्मान. 2025 के शिखर सम्मान से महिला प्रतिभावों को सम्मानित किया। क्षेत्र की मैत्री विद्या निकेतन, स्कूल की संस्थापिका व मुख्य संचालिका श्रीमती रजजमा सुधाकरण बतौर सभाध्यक्ष उपस्थित रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कौशिक, दुर्ग जिला भाजपाध्यक्ष व पार्षद श्रीमती सुनन्दा चंद्राकर मैत्री नगर भी उपस्थित थी। कान्हा स्वीट्स की संचालिका श्रीमती स्वाति वाजपेयी, श्रीमती हमराज़ कालीकट श्रीमती ए. शाश रेखा (डायरेक्टर- शुभविवाह) भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे ।

संपूर्ण कार्यक्रम जन् कल्याण सभा की महामंत्री श्रीमती कल्पना स्वामी के संयोजन में संपन्न हुआ। बतौर सहयोगी सुश्री कंचन सिंह, सुश्री ममता राव, श्रीमती संध्या मंडलोई एवं श्रीमती तरसेम कौर आदि थे। संस्था के समस्त कार्यकारिणी व पदाधिकारी आदि की भी संपूर्ण कार्यक्रम में अहम भूमिका थी।


scroll to top