स्पेशल पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया हुए सेवानिवृत्ति…. 35 साल की पुलिस सेवा में रहे बेदाग…

IMG-20250304-WA0363.jpg

भोपाल 04 मार्च 2025:- 35 साल की पुलिस सेवा में बेदाग रहे, हंसमुख, स्पष्टवादी, मिलनसार, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री विजय कटारिया 28 फरवरी 2025 को स्पेशल डीजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद से सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्ति के उपरांत श्री विजय कटारिया का पंचकुला में बसने का इरादा है।

27 फरवरी 1965 को चंडीगढ़ में जन्मे विजय कटारिया ने BE मैकेनिकल,MBA मार्केटिंग से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत 20 अगस्त 1990 को भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए ,प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी के रूप में 1991 से 1992 तक रीवा में सेवा देने को उपरांत दिसंबर 92 में नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर का कार्यभार संभाला अगस्त 1994 तक जगदलपुर में कार्यभार संभालने के उपरांत अगस्त 1994 में चंद दिनों के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर की पदस्थापना की गई ।

अगस्त 1994 में ही आपकी नई प्रतिस्थापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई- दुर्ग शहर के पद पर की गई जहां  जून 96 तक कार्यभार संभाला और अपने कार्य के बदौलत भिलाई दुर्ग शहर  पुलिस महकमे में एक अमिट छाप छोड़ी। जून 1996 में भिंड में 17वीं बटालियन के कमांडेंट बनाए गए और 1 साल तक सेवा देने के उपरांत जून 97 में विजय कटारिया दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक बनाए गए अप्रैल 1998 में कमांडेंट 18वीं बटालियन शिवपुरी में आपकी तैनाती हुई और एक महीने उपरांत ही

मध्य प्रदेश में नए जिले बनने पर  विजय कटारिया को 1998 में बड़वानी जिले का प्रथम  पुलिस अधीक्षक बनाए गए 29 महीने तक पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालने के उपरांत कटारिया तबादला दिसंबर 2000 में एसपी झाबुआ के रूप में किया गया जहां नवंबर 2001 तक कार्यभार संभाला था नवंबर 2001 में 14 वीं बटालियन ग्वालियर के कमांडेंट बनाए गए अप्रैल 2003 में कटारिया को मंदसौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया , जहां 2004 तक कार्यभार संभाले अप्रैल 2004 में विजय कटारिया की डीआईजी के पद पर पदोन्नति की गई इसी दौरान नई पद स्थापना भोपाल पुलिस मुख्यालय में सीआईडी के पद पर किया गया

दो महीने के उपरांत ही जून 2004 में विजय कटारिया को रतलाम रेंज के डीआईजी बन गया, जुलाई 2006 में छतरपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया जहां अपने 2 साल तक सेवा देने को बाद जून 2008 में कटारिया को एडिशनल सेक्रेटरी होम के पद पर तबादला किया गया जहां  2010 तक इसी पद पर कार्यरत रहे अक्टूबर 2010 में विजय कटारिया की आईजी के पद पर पदोन्नति करते हुए IG सेक्रेटरी होम में ही सेवा देते हुए अपने बेहतरीन कार्य करते हुए अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी

जनवरी 2011 में  होशंगाबाद रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया जहां आपने जुलाई 2012 तक अपनी सेवा देने के उपरांत  आईजी SBI/EOW भोपाल के पद पर तबादला किया गया  विजय कटारिया को 18 मई 2015 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति कर दिया गया।

जुलाई 2016 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया को PTRI विभाग की जवाबदारी सौपी गई इसी दौरान तत्कालीन भाजपा सरकार में आपकी कार्य प्रणाली ईमानदार छवि को देखते हुए गृहमंत्री के सचिव के पद पर आपने सेवाएं दी जनवरी 2019 से सितंबर 2023 तक  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वेलफेयर का दायित्व संभाला सितंबर 2023 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल में सेवा देते रहे 29 फरवरी 2024 को  स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नति करते हुए स्पेशल डीजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैनात रहे  28 फरवरी 2025 को इसी पद से आप सेवानिवृत हो गए। गणतंत्र दिवस 2006 में 18 साल की बेहतरीन सेवा देने के उपरांत आपको सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया एवं 25 साल की सेवा देने के बाद स्वतंत्रता दिवस 2018 में  विशिष्ट सेवा देने के लिए  राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

1997 में दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौपा गया इसी दौरान नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में आंध्र प्रदेश की सीमा पर ब्लास्ट किया पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात विजय कटारिया सूचना मिलते ही तत्काल बुलेट से एक जवान को पीछे बैठाकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे।

सेवानिवृत होने वाले विजय कटारिया मुलाकात चंडीगढ़ राज्य के निवासी हैं बेहतर पुलिस अधिकारी के रूप में मध्य प्रदेश पुलिस महकमा में आपकी पहचान छोड़ा है पुलिस सेवा के दौरान विजय कटारिया ने जिन जिलों में भी कार्य किया है अपने कार्यों के बदौलत  पुलिस महकमे में आम जनमानस के बीच अमिट छाप छोड़ा है।


scroll to top