छत्तीसगढ़ बजट 2025 आम जनता की भलाई को प्राथमिकता, विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला बजट.... अधिवक्ता राकेश कुमार दुबे - Steel City Online News Portal

छत्तीसगढ़ बजट 2025 आम जनता की भलाई को प्राथमिकता, विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला बजट…. अधिवक्ता राकेश कुमार दुबे

IMG_20250304_074302.jpg

भिलाई नगर 04 मार्च 2025:- दुर्ग जिले के अधिवक्ता राकेश कुमार दुबे ने ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत 2025 का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी और समग्र दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और आम जनता की भलाई को प्राथमिकता देना है। इस बजट के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रावधानों की घोषणा की गई है, जो राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ विकास को गति देंगी

अधिवक्ता राकेश कुमार दुबे  ने बजट को एक दूरदृष्टि वाला दस्तावेज बताया है, जो छत्तीसगढ़ को 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, और इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राकेश कुमार दुबे ने विशेष रूप से कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं, और युवाओं के लिए प्रस्तावित योजनाओं की सराहना की, जिन्हें वे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर मानते हैं।

अधिवक्ता राकेश कुमार दुबे ने कहा कि वित्तमंत्री ने बजट में छत्तीसगढ़ के विकास की उपलब्धियों के साथ भविष्य में विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। बजट 2025-26 में बढ़ता हुआ पूंजीगत निवेश और राजकोषीय स्थिरता विकसित छत्तीसगढ़ के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। वित्त मंत्री ने हस्तलिखित 100 पृष्ठों का बजट आज प्रस्तुत किया। यह दर्शाता है कि वित्त मंत्री अपने प्रयासों को लेकर कितने गंभीर हैं।

अधिवक्ता राकेश कुमार दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री के नाते ओपी चौधरी का यह लगातार दूसरा बजट है। दिसंबर 2023 में सरकार बनने के दो माह की अवधि के भीतर ही पहला बजट प्रस्तुत किया गया था, लेकिन इस बजट में सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन के लिए विस्तार से प्रावधान किया गया है। बजट के माध्यम से पार्टी के संकल्प पत्र को धरातल पर लाने का प्रयास किया गया है। संभवतः यह पहला अवसर है।

जब वित्त मंत्री बजट प्रस्तुत करने के पूर्व  मंदिर गए और उनसे प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा, साथ ही यह भी पहला अवसर है, जब वित्त मंत्री को उनकी पत्नी ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी, जो भारतीय संस्कृति का अनुपम उदाहरण है। वर्ष 2025 इस मायने में भी उल्लेखनीय है कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है।


scroll to top