- Steel City Online News Portal

IMG-20250618-WA1206.jpg

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बीजापुर के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का किया अवलोकन
कम्प्यूटर प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए किया प्रोत्साहित


बीजापुर, 18 जून 2025 :- राज्यपाल  रमेन डेका ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान वहां के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने सुदूर क्षेत्रों के कम्प्यूटर प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। प्रशिक्षार्थियों ने श्री डेका से अपने अनुभव साझा किए।


राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि आज के युग में कम्प्यूटर सभी क्षेत्रों के लिए आवश्यक है। नौकरी हो या स्वयं का व्यवसाय, कम्प्यूटर ट्रेनिंग के पश्चात छोटे-छोटे व्यवसाय से आय अर्जित करने एवं व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन कर आय अर्जित करने के लिए प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित किया।


राज्यपाल श्री डेका ने लाइब्रेरी में रखे गए माईंड गेम, वीआर सेट का अवलोकन किया और जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने बच्चों के साथ फोटो सेशन भी कराया।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया वृक्षारोपण


राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कलेक्टर परिसर में वृक्षारोपण किया।
श्री डेका ने सभी अधिकारियों को कम से कम एक पेड़ लगाने एवं उसकी समुचित देख-रेख करने करने के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने कहा।


scroll to top