OPERATION NISCHAY” थाना टिकरापारा, कबीर नगर, एवं गंज में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में दो अंतर्राज्यीय  आरोपी गिरफ्तार…

IMG_20250901_231821.jpg

थाना टिकरापारा, कबीर नगर एवं गंज में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय आरोपी

रायपुर, 1 सितंबर 2025:-  टिकरापारा, कबीर नगर एवं गंज पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में अंतर्राज्यीय 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने आज शाम पत्रकारों को बताया कि बीते 4 अगस्त को गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी लवजीत सिंह को माल सप्लाय करने वाले आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चांद, गुरजीत सिंह उर्फ गुरूजी दोनों निवासी दशमेश नगर जिला अमृतसर से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। उनसे 2 नग मोबाईल फोन जप्त किए गए हैं।

कबीर नगर पुलिस ने 29 अगस्त को गिरफ्तार मुख्य आरोपी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो को सप्लाय करने वाले आरोपी जशनदीप सिंह उर्फ लव निवासी ग्राम मलियान जिला अमृतसर को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र नगर ओवरब्रिज के पास से पकड़ाए मोनू विश्नोई हर्ष आहूजा से मिले इनपुट पर आरोपी अयान परवेज यश विहार वाय ई-16 मोती नगर थाना टिकरापारा को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के मोबाइल जब्त कर उनकी पड़ताल कर इनके लिंक खंगाला जा रहा है।

क्राईम ब्रांच थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर साहित स्थानीय नेटवर्क के 22 आरोपियों के कब्जे से खुदरा मुल्य लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत के 412.87 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, क्रेटा क्रमांक सीजी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक जप्त कर धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

29 अगस्त को क्राईम ब्रांच कबीरनगर पुलिस ने हेरोईन (चिट्टा) के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेराईन चिट्टा जिसका खुदरा मुल्य कीमत लगभग 30,00,000/- रूपये तथा 01 कंट्री मेड पिस्टल, 82 जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 04 मोबाईल फोन कुल 35,00,000/- रूपये जप्त किया था।

इसी तारतम्य में 23 अगस्त को देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रीज के नीचे रेलवे स्टेशन पास चारपहिया वाहन कार में ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ड्रग्स (एमडीएमए) कुल 27.58 ग्राम, सोनेट कार सी जी 04 क्यू जे 5466, नगदी रकम 85,300/- रूपये एवं 05 मोबाईल फोन कुल कीमत 20,00,000/- रूपये जप्त किया था।


scroll to top