बैसाखी पर दुर्ग गुरुद्वारा में हुआ कीर्तन, लंगर, सांसद विजय बघेल सहित जन प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान…

IMG-20250413-WA2053.jpg

दुर्ग में श्री गुरु सिंह सभा साहिब में धूम धाम से मनाया गया वैसाखी पर्व, आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में धूम धाम से मनाया गया वैसाखी पर्व।

दुर्ग 14 अप्रैल 2025:- खालसा पंथ की स्थापना के दिन को बैसाखी के रूप में रविवार को सिख समाज ने बड़े उत्साह से मनाया। दुर्ग गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में इस अवसर पर सुबह 4 बजे से लंगर बनाने की सेवा शुरू की गई। सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद हजूरी रागी जथा भाई अमन दीप सिंह ने कीर्तन किया।

स्त्री सत्संग सतनाम कौर विरदी व उनकी टीम और हम चाकर गोबिंद के बच्चों ने कीर्तन किया। हजूरी जत्था भाई अमनदीप सिंह दिल्ली वाला और अमृतसर से आए जसकरण सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी ओम वीर सिंह ने वैसाखी पर्व का महत्व बताया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। सांसद ने कहा कि इस गुरुद्वारा साहिब में सभी परिवार जैसे रहते हैं। संगत बहुत प्यार देती है और सब गुरु महाराज का दिया हुआ है। उन्होंने गुरुद्वारा के निर्माण में सहयोग की बात कही।

आईजी राम गोपाल गर्ग  सहित जनप्रतिनिधियों ने लंगर ग्रहण किया

दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने सपरिवार, विधायक गजेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल, मनदीप सिंह भाटिया, संजय कोहले, आरएन वर्मा आदि ने गुरुजी का आशीर्वाद लिया और लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा के प्रधान सेवादार अरविंदर सिंह खुराना ने बताया कि दुर्ग गुरुद्वारा में शाम को 3 से 5 बजे तक स्त्री सत्संग रोज रोज सुखमनी साहिब के पाठ करती हैं। उन्होंने यहां के सेवा कार्यों को बताया।

इस अवसर पर जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सिकंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सिंघारा सिंह, परमजीत सिंह लांगरी, अमृतपाल सिंह भामरा, बंता सिंह, भूपिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


scroll to top