सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल द्वारा सरकारी रोड पर लगा बेरियर आंदोलन कि चेतावनी बाद हटाया गया शारदा गुप्ता

भिलाई नगर 16 अप्रैल 2025:- जनहित संघर्ष समिति के जिला संयोजक शारदा गुप्ता ने स्मृति नगर के सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल द्वारा सरकारी रोड पर मॉल प्रबंधन द्वारा सरकारी रोड नुकसान कर बेरियर लगाया था जिसे हटाने आंदोलन कि चेतावनी दी थी जिसे पुलिस अधीक्षक नगर निगम आयुक्त भिलाई से शिकायत कि थी जिसे प्रशासन ने संज्ञान में लेकर इसे तुरंत हटाया गया ।

विदित हो कि वाहन न रखने के लिए सरकारी रोड पर बेरियर लगाना अनुचित था इसके बैरियर लगाने से पीछे सूर्या विहार के लोगों को और तकलीफ बढ़ जाती लोग फिर भी रोड में गाड़ी खड़े करते और जाम लगता
श्री गुप्ता ने कहा था कि मॉल में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं जो अपने परिजनों को छोड़कर वापस चले जाते हैं या बाहर इंतजार करते हैं जरूरी नहीं वे अंडरग्राउंड पार्किंग में रहे अंडरग्राउंड पार्किंग में नेटवर्क नहीं रहता जिससे वह पेड़ के नीचे साइड में खड़े होकर अपने परिजनों का इंतजार करते हैं और इस पर प्रतिबंध लगाया जाना अनुचित है।


पार्किंग ठेकेदार द्वारा अपने धंधे को बढ़ाने के लिए यहां पर सरकारी रोड पर अंकुश लगाना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नगर निगम प्रशासन या पुलिस प्रशासन अगर इस पर रोक नहीं लगती तो जनहित संघर्ष समिति के कार्यकर्ता खुद इसे उखाड़ कर फेंक देंगे इस चेतावनी के बाद माल प्रबंधन इसे रात में ही हटा लिया ।
इसके पहले भी क्षेत्रीय पार्षद मुकेश अग्रवाल द्वारा अवैध पार्किंग का विरोध किया गया था मगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया था। माल प्रशासन द्वारा अपने ग्राहकों से पार्किंग का पैसा लिया जाना अनुचित है जिस पर भी रोक लगाये जाने कि आवश्यकता है।





