3 अपचारी बालक सहित 5 आरोपी हत्या के आरोप में गिरफ्तार बदमाशों ने की युवक की हत्या……शादी समारोह में शामिल होने मोहलई आए थे सभी आरोपी……रात में ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को धरदबोचा….

IMG-20240513-WA1522.jpg


दुर्ग 13 मई 2024:-   कोतवाली थाना अंतर्गत मोहलई गांव में बीती रात एक 20 साल के युवक की गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहूलुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ओमप्रकाश उर्फ निखिल पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाबालिग व पंचशील नगर दुर्ग के निवासी बताए जा रहे हैं।


कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव के मुताबिक मृतक ओमप्रकाश उर्फ निखिल पटेल पिता स्व. लेखराम पटेल पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। ओमप्रकाश की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी। रविवार को पांचों आरोपी मोहलई ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।


वहां शराब के नशे उन्होंने ओमप्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर शादी समारोह के पंडाल से बाहर बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनके बीच बातचीत होने लगी। जब ओमप्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओमप्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता, एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसके गले में घोंप दिया।


चाकू लगने के बाद ओमप्रकाश लहूलुहान हो गया। यह देख पांचों आरोपी वहां से भाग निकले। ओमप्रकाश गले को दबाए हुए 100 मीटर तक दौड़ा और शादी समारोह स्थल के बाहर ही गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। उसके दोस्तों ने गाड़ी की और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

00 लड़की छेड़ने गांव आने पर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई में रहती है। वह मोहलई गया तो उसने एक लड़की को देखा। इसके बाद से वह उसके चक्कर में अक्सर मोहलई जाता था। लड़की को ये पसंद नहीं था। इस बात की जानकारी ओमप्रकाश को हुई तो उसने आरोपी को डांटा और ऐसा ना करने की चेतावनी दी।

इसके बाद आरोपी नहीं माना और अपने दोस्तों को लेकर वहां जाने लगा। लड़की को छेड़ने की बात को लेकर ओमप्रकाश आरोपियों को खोजने पंचशील नगर गया था। वहां इनके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में काफी झगड़ा हुआ। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया।

थाना प्रभारी दुर्ग के द्वारा अलग अलग टीम को दिशा निर्देश दिया गया तथा सुचना मिला कि हत्या की घटना कारित करने वाले सभी पंचशील नगर में छुपे हुये है। जिस पर पंचशील नगर डबरा पारा का अलग अलग टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी लखन ढीमर व हत्या में शामिल सभी व्यक्तियों को पकडा गया। मौके पर विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकु व घटना में शामिल सभी लोगो से वह घटना के समय पहने हुए कपड़े तथा मृतक का मोबाईल व कपड़ा तथा अन्य भौतिक साक्ष्य को संकलन किया गया है। पकड़े गये आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालको से पूछताछ करने पर बताये से एक विधि से संघर्षरत बालक का ग्राम मोहलाई में एक लड़की से प्रेम संबंध था जिसके चलते वह बार बार ग्राम मोहलाई आता था जिसके संबंध में गांव वाले भी जानते है। ओमप्रकाश पटेल उर्फ निखिल ने उक्त बालक को समझाया था कि हमारे गांव में मत आना जिसके चलते दो सप्ताह पूर्व उन लोगो के मध्य वाद विवाद हुआ था। घटना दिनांक को भी उसी बात के चलते वाद विवाद गाली गलौच ह जिस पर आरोपीगणों के द्वारा निखिल उर्फ ओमप्रकाश पटेल को हाथ मुक्का से मारते हुए 2/2  निकालकर उसके बांये तरफ गले में मारकर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिये थे।

मर्ग जॉच पर से थाना कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 261/2024 धारा 302, 147, 148,149 भादवि. एवं. 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मौक पर विधिवत कार्यवाही करते हुये हत्या में शामिल लखन ढीमर व विकास कुमार साहू के साथ अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग प्र0आर0 334 योगेश चन्द्राकर, आरक्षक 44 प्रशांत पाटनकर, 1100 उत्कर्ष सिंह, 1145 अलाउदुदीन, 1715 लव पाण्डेय, 20 सतीश वानखेड़े, 1272 विरेन्द्र महानंद, सायबर से विक्रांत यदु की सराहनीय भुमिका रही।


scroll to top