भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन  ने अध्यक्ष इंद्रजीत  सिंह छोटू के नेतृत्व में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन.... औद्योगिक क्षेत्र ट्रांसपोर्ट  नगर हथखोज की सड़कों की दुर्दशा से कलेक्टर को कराया अवगत... तांदुला नहर पर बनी पुलिया के संधारण की मांग... - Steel City Online News Portal

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन  ने अध्यक्ष इंद्रजीत  सिंह छोटू के नेतृत्व में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन…. औद्योगिक क्षेत्र ट्रांसपोर्ट  नगर हथखोज की सड़कों की दुर्दशा से कलेक्टर को कराया अवगत… तांदुला नहर पर बनी पुलिया के संधारण की मांग…

IMG-20240805-WA0532.jpg

भिलाई नगर 5 अगस्त 2024:-  भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र भिलाई एवं हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है एसोसिएशन ने  औ‌द्योगिक क्षेत्र भिलाई और औ‌द्योगिक क्षेत्र हथखोज को जोड़ने वाली तांदुला नहर पर बनी एक मात्र पुलिया का संधारण तथा तिरंगा चौक छावनी से नहर पुलिया तक सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि औ‌द्योगिक क्षेत्र छावनी भिलाई और हैवी इंडस्ट्रियल एरिया व इंजीनियरिंग पार्क हथखोज आवागमन हेतु मुख्य सड़क के बीच एक मात्र तांदुला नहर पर बनी पुरानी पुलिया है । इस पुलिया से ही ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज जुड़ा हुआ है। सैकड़ो उधोगो के माल परिवहन हेतु भारी वाहन भी इस मार्ग से आवागमन करते है ।

वर्तमान में दोनों औ‌द्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली तथा आम जनता के आवागमन वाला मार्ग तथा नहर पर बना पुल काफी जर्जर हो चूका है। आये दिन जर्जर पुल और जर्जर सड़क पर भारी वाहन फंस जाते है, इसलिए आवागमन अवरुद्ध हो जाता है तथा इस मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिको और कारखानों में काम करने वाले हजारो मजदूरों को काफी परेशानी होती है और आये दिन दुर्घटना हो रही है।

निवेदन है कि प्रतिदिन सैंकड़ो की संख्या में इस मार्ग और पुलिया से गुजरने वाले भारी माल वाहक वाहनों और हजारो नागरिकों तथा मजदूरों को राहत देने और औ‌द्योगिक क्षेत्र में आवागमन की उचित सुविधा के लिए तिरंगा चौक छावनी से नहर पुलिया तक सड़क के पुनर्निर्माण तथा नहर पुलिया के संधारण हेतु नगर निगम भिलाई एवं CSIDC के सक्षम अधिकारियो को निर्देश देकर अतिशीघ्र महत्वपूर्ण पुलिया का संधारण एवं तिरंगा चौक छावनी से तांदुला नहर पुलिया तक सड़क निर्माण कराने की कृपा करे।

एसोसिएशन ने कलेक्टर को बताया कि प्रतिदिन सैंकड़ो की संख्या में इस मार्ग और पुलिया से गुजरने वाले भारी माल वाहक वाहनों और हजारो नागरिकों तथा मजदूरों को राहत देने और औ‌द्योगिक क्षेत्र में आवागमन की उचित सुविधा के लिए तिरंगा चौक छावनी से नहर पुलिया तक सड़क के पुनर्निर्माण तथा नहर पुलिया के संधारण हेतु नगर निगम भिलाई एवं CSIDC के सक्षम अधिकारियो को निर्देश देकर अतिशीघ्र महत्वपूर्ण पुलिया का संधारण एवं तिरंगा चौक छावनी से तांदुला नहर पुलिया तक सड़क निर्माण कराने की कृपा करे। ज्ञापन देने वालों में इंद्रजीत सिंह छोटू, के अलावा मलकीत सिंह लल्लू,  अनिल चौधरी ,प्रभुनाथ मिश्रा अनिल सिंह, सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह, दिलीप खटवानी, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


scroll to top