BIG BREAKING:- आयुष्मान योजना के तहत फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई 15 अस्पतालों का पंजीयन  निरस्त….स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई व हाई टेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्मृति नगर सहित 15 अस्पताल आयुष्मान  इम्पेनल सूची से बाहर..पल्स हॉस्पिटल नेहरू नगर का आयुष्मान योजना का पंजीयन निरस्त… श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जुनवानी को चेतावनी पत्र…

IMG-20241013-WA0745-1.jpg

रायपुर 11 फरवरी 2025:- छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत फर्जी दावों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के बाद 15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया, जबकि 4 अस्पतालों को 6 माह के लिए, 4 को 3 माह के लिए निलंबित किया गया और 5 अस्पतालों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की नेशनल एंटी फ्रेंड यूनिट समय समय पर फर्जी दावों की पहचान कर ट्रिगर भेजती रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन ने विस्तृत परीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद राज्य नोडल एजेंसी ने संदिग्ध अस्पतालों की पहचान कर राज्य

एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिलों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने प्रत्येक दिन दो अस्पतालों की गहन भौतिक जांच की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के प्रमाण पाए जाने पर सभी 28 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और जवाब देने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। अस्पतालों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं पाए गए, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ियां करने वाले अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है, जबकि 8 अस्पतालों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई को लेकर चिकित्सा जगत में हलचल मच गई है।

ज्ञातव्य है, हेल्थ सिकरेट्री के निर्देश पर डायरेक्टर हेल्थ डॉ0 प्रियंका शुक्ला ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराने के लिए जांच टीमें बनाई थी। जांच दल में स्वास्थ्य विभगा के ऐसे अधिकारियों को रखा गया, जिनकी छबि साफ-सुथरी हो और वे बड़े अस्पतालों के प्रभाव में न आएं।

जांच में व्यापक खामियां मिली। कई अस्पताल बिना डॉक्टर के मिले। तो बिलासपुर के मार्क अस्पताल निरीक्षण के समय एमबीबीएस डॉक्टर के बजाए आयुर्वेदिक डॉक्टर मिले

तीन बड़ी अनियमितताएं उजागर
जिन अस्पतालों में कार्रवाई हुई, उनमें जांच टीम को तीन चीज कॉमन मिली। पहला आयुष्मान योजन के मरीजों से कैश में पैसा लिया जाना। दूसरा, डॉक्टरों की कमी और तीसरा, सभी अस्पतालों में पैथो की रिपोर्ट स्केन्ड सिग्नेचर वाली पाई गई।

फर्जी रजिस्ट्रेशन का खुलासा
जांच में गंभीर खुलासा हुआ कि अस्पताल संचालक रजिस्टर में मरीजों की संख्या ज्याद इंट्री किए थे मगर अस्तपाल में उतने मरीज मिले नहीं। याने ज्यादा मरीज दिखाकर आयुष्मान योजना को चूना लगाया गया।

15 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
स्वास्थ्य संचालक डॉ0 प्रियंका शुक्ला ने गंभीर गड़बड़ियों वाले इन 15 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया है। याने उन्हें राज्य सरकार के इम्पेनल सूची से बाहर कर दिया है। इनके नाम इस प्रकार हैं…

15 अस्पताल आयुष्मान से बाहर

स्वास्थ्य संचालक डॉ० प्रियंका शुक्ला ने गंभीर गड़बड़ियों वाले इन 15 अस्पतालों की आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया है। याने उन्हें राज्य सरकार के इम्पेनल सूची से बाहर कर दिया है। इनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. श्री मंगला हॉस्पिटल बिलासपुर
  2. मोरे हॉस्पिटल रायपुर
  3. गुडविल मेडिकल साइंस रायपुर
  4. अग्रवाल हॉस्पिटल रामपुर
  5. स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर भिलाई
  6. मार्क हॉस्पिटल बिलासपुर
  7. एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर दुर्ग
  8. रामकथा हॉस्पिटल रायपुर
  9. श्री कृष्णा हॉस्पिटल बिलासपुर
  10. महादेव हॉस्पिटल बिलासपुर
  11. एसएमसी हेल्थ इंस्टीट्यूट एंड आईवीएफ रिसर्च सेंटर रायपुर
  12. कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर
  13. नोबल मेडिकेयर एण्ड रिसर्च सेंटर बिलासपुर
  14. हाई टेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्मृति नगर
  15. श्री श्याम हॉस्पिटल रायपुर

4 अस्पताल 6 माह के लिए सस्पेंड

स्वास्थ्य विभाग ने चार अस्पतालों को छह महीने के लिए आयुष्मान योजना का पंजीयन निलंबित कर दिया है। नाम इस प्रकार हैं…

  1. रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर
  2. श्री साई हॉस्पिटल बिलासपुर
  3. मातृ स्मृति हॉस्पिटल रायपुर
  4. पल्स हॉस्पिटल नेहरू नगर

4 अस्पताल 3 माह के लिए सस्पेंड

डायरेक्टर हेल्थ प्रियंका शुक्ला ने चार अस्पतालों को तीन महीने के लिए आयुष्मान योजना का पंजीयन निलंबित किया है। नाम इस प्रकार हैं…

  1. आरोग्य हॉस्पिटल रायपुर
  2. आराध्या हॉस्पिटल यूनिट ऑफ आराध्या हेल्थ केयर बिलासपुर
  3. जुनेजा आई हॉस्पिटल बिलासपुर
  4. शिव शक्ति हॉस्पिटल बिलासपुर

5 अस्पतालों को चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग ने कम गड़बड़ियां वाले इन पांच अस्पतालों को चेतावनी लेटर जारी किया है। इनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. अशोक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर
  2. बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर
  3. श्री शिशु भवन, बिलासपुर
  4. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जुनवानी
  5. यशोदानंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल, दुर्ग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को सुलभ और निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितता करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य योजनाओं की पारदर्शिता को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जो भी अस्पताल नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। आयुष्मान योजना का लाभ केवल योग्य लाभार्थियों तक सही रूप में पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी सख्ती से निगरानी रखेगी और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


scroll to top