भिलाई-चरोदा निगम के भाजपा पार्षद ललित यादव नहीं रहे….देर रात सड़क हादसे में हो गए थे घायल…..इलाज के दौरान डीकेएस रायपुर में दम तोड़ा

IMG-20240625-WA0398.jpg


भिलाई नगर 25 जून 2024:-  ।श भिलाई-चरोदा नगर निगम के देवबलोदा वार्ड क्रमांक 32 से भाजपा पार्षद ललित यादव ( 41 वर्ष ) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बीती रात यह हादसा नारधी से देवबलोदा मार्ग पर हुई। गंभीर रूप से घायल ललित यादव को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।


भिलाई चरोदा नगर निगम अंतर्गत ग्राम देवबलोदा वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद एवं महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष ललित यादव अपने एक अन्य दोस्त के साथ ग्राम नारधी से देवबलोदा की ओर आ रहे थे। घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे के हुई। घटना कैसे हुई फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। सड़क किनारे ललित और उसका दोस्त गिरे पड़े थे। वहीं बाइक भी दूर पड़ी हुई थी।

राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने देवबलोदा के लोगों को सूचना दी। दोस्तों और रिश्तेदारों ने गंभीर रूप से घायल ललित यादव को उठाकर कुम्हारी के किसी अस्पताल में ले गए। वहां पर बड़े अस्पताल ले जाना की सलाह पर एम्स रायपुर लेकर पहुंचे। एम्स में बेड नहीं होने का हवाला देकर भर्ती करने से इंकार कर दिया गया तो डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ललित को सिर में अंदरूनी चोटें आई थी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनके दोस्त को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पार्षद ललित यादव के निधन पर भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी और महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनका असमय सड़क हादसे का शिकार होकर चले जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा ने कहा कि निगम के सदन और पार्टी में ललित यादव की कमी खलेगी। निगम के उपनेता प्रतिपक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने एम्स रायपुर में आपातकालीन स्थिति के लिए बेड की उपलब्धता नहीं होने को दुर्भाग्य जनक बताया। उन्होंने कहा कि समक्ष रहते एम्स में भर्ती कर लिया जाता तो एक जनप्रतिनिधि की जान बच सकती थी।


scroll to top