बीएसपी के 567 कार्मिक व अधिकारी गौरवशाली नेहरू पुरस्कार से हुए सम्मानित……

IMG-20240119-WA1719.jpg

भिलाईनगर 19 जनवरी 2024:- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नेहरू अवार्ड योजना के तहत, 19 जनवरी 2024 को 3 वर्गों में संयंत्र के कुल 567 कार्मिकों व अधिकारियों को जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार और समूह में जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नेहरू पुरस्कार का वितरण, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों की सराहना एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु दिया जाता है। भिलाई के इस्पात बिरादरी के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, जब उनके कर्मचारी सहज कार्य को भी असाधारण तरीके से क्रियान्वित कर, संयंत्र की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देकर ये सम्मान प्राप्त करते हैं।

नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह 2023 में, जवाहर पुरस्कार की श्रेणी में 32 अधिकारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रुप में जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार की श्रेणी में 65 कार्मिकों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिये, तथा जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार की श्रेणी में कुल 60 समूहों को सम्मानित किया गया। इस तरह कुल 567 कर्मचारियों ने संयंत्र की उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नेहरु पुरस्कार प्राप्त किया।

पुरस्कृत होने वाले अधिकारी को 8000 रूपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। द्वितीय वर्ग में नेहरू अवार्ड, जो कि कार्मिकों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिये प्रदान किया जाता है। जिसके तहत, पुरस्कृत होने वाले कर्मचारी को 6000 रूपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

तृतीय वर्ग में जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार, जो कि कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम को उनके सामूहिक योगदान के लिये प्रदान किया जाता है। जिसके तहत पुरस्कृत होने वाले प्रत्येक सदस्यों को 2000 रूपये व प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

इस समारोह के मुख्य अतिथि संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता थे। समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री समीर स्वरुप,

कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बी के गिरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ उपस्थित थे। इसके साथ ही समारोह में संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, पुरस्कार विजेता एवं उनके परिवार के सदस्यगण शामिल थे।


scroll to top