उपहार देकर दिया आशीर्वाद….यूथ सिख सेवा समिति ने सिख परिवार की कन्या के विवाह में किया सहयोग

भिलाई नगर 28 फरवरी 2025:- सुपेला गुरुद्वारा साहिब में सिख परिवार की एक कन्या का विवाह यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा कराया गया। जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं में अपनी भागीदारी दी। साथ ही साथ कन्या के विवाह में आए सभी बारातियों के लिए भोजन, लावा, फेरे और लड़की के लिए सिलाई मशीन उपहार स्वरूप दी गई।

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सदस्यों ने समिति कहा कि सिख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी के लिए साल में एक बार गुरुद्वारे में सामूहिक विवाह का आयोजन यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा किया जाएगा।





लेकिन बच्ची के घर से शादी कार्ड बन गया था और तैयारी भी हो चुकी थी पर बारातियों के लिए भोजन और अन्य व्यवस्था नही हो पाई थी तब समिति समाज की कन्या का सहयोग लिए समिति से यूथ सिख सेवा ने दूसरी के गठन का उद्देश्य बताते हुए किया




लड़की के घर वालों को हमारी समिति की जानकारी मिली। उन्होंने शादी का फॉर्म भरा और समिति के लोगो ने घर जाकर वेरिफिकेशन किया। सही पाए जाने पर कोर कमेटी यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने उन्हें आश्वासन दिया कि बारातियों का खाना, लावा फेरे और बच्ची के लिए सिलाई मशीन समिति के तरफ से दी जाएगी और ये पूरा भी किया गया।




शादी में कन्या को आशीर्वाद देने के समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सचिव विक्रम सिंह, सचिव जसबीर सिंह, सचिव तरलोचन सिंह, खेलकूद समिति से हरजिंदर सिंह, निशान सिंह, विवाह समिति से सर्वजीत कौर, परमजीत कौर, कुलवंत कौर, सलविंदर कौर, रसपाल कौर, रानी कौर और संतोष कौर मौजूद थे।






