रायपुर 23 जून 2024:- महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चन्द्राकर का आज दोपहर रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

महासमुंद के पूर्व विधायक और कांग्रेस के सीनियर नेता अग्नि चंद्राकर का आज दोपहर निधन हो गया है। अग्नि चंद्राकर महासमुंद विधानसभा से 1993, 1998, 2008 तीन बार विधायक रह चुके हैं। लंबे समय से बीमार थे, 3 दिन से रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अग्नि चंद्राकर पिछली कांग्रेस की सरकार में बीज विकास निगम अध्यक्ष भी थे।




दिवंगत चन्द्राकर सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन अशोक चन्दाकर के अग्रज थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 24 जून 2024 को ग्राम लभरा (महासमुंद) में पूर्वाह्न 10..00 बजे किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने पूर्व विधायक श्री अग्नि चन्द्राकर के निधन पर व्यक्त किया शोक
रायपुर, 23 जून 2024/ महासमुंद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता श्री अग्नि चन्द्राकर के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चन्द्राकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवारजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।



भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
अग्नि चंद्राकर के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक श्री अग्नि चंद्राकर जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दें अग्नि चंद्राकर के निधन पर दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव नगर, निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, सीजू एंथोनी, आदित्य सिंह, राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्रा ने भी शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है
सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
अग्नि चंद्राकर का पार्थिव शरीर आज रायपुर से उनके गृह ग्राम लभरा कला लेकर जाएंगे, जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे।






