दुर्ग जिले से 7 निरीक्षक कार्यमुक्त……
00 नवीन पदस्थापना वाले जिले में देंगे आमद

IMG_20230214_200321.jpg

भिलाई नगर 12 जून 2023 : दुर्ग जिले में पदस्थ रहे 7 पुलिस निरीक्षकों को आज एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कार्यमुक्त करते हुए रवानगी दे दी है। अब ये सभी निरीक्षक अपने नवीन पदस्थापना वाले जिलों में अपनी आमद देंगे।

जिले में पदस्थ रहे 8 निरीक्षकों का पिछले दिनों तबादला आदेश जारी हुआ है। जिसमें से कुम्हारी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु बघेल को अभी कार्यमुक्त नहीं किया गया है। आज दुर्ग जिले से कार्यमुक्त हुए निरीक्षकों में संग्राम सिंह ध्रुव यातायात से राजनांदगांव, श्रीमती मंजूषा पाण्डेय सुपेला थाना से कोरबा, दुर्गेश वर्मा एसीसीयू से बीजापुर,

अर्जुन पटेल एसीसीयू से दंतेवाड़ा, जगदीश सिदार अमलेश्वर से बेमेतरा, राजीव तिवारी पद्मनाभपुर से मानपुर मोहला एवं सोमेश सिंह बघेल धमधा से सुकमा जिले के लिए रवानगी दे दी गई है।


scroll to top