हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग में 77 वां गणतंत्र दिवस तथा 150 वंदे मातरम् का आयोजन

IMG-20260127-WA0832.jpg

हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग में 77 वां गणतंत्र दिवस तथा 150 वंदे मातरम् का आयोजन

दुर्ग 27 जनवरी 2026:- हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ,दुर्ग में 77 वां गणतंत्र दिवस तथा 150 वंदे मातरम् अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ  हिमांशु मिश्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ ।इसके पश्चात सामूहिक जन गणमन व वंदे मातरम् का गायन किया गया ।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया शिक्षकों ने वंदे मातरम् का ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला ।मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करने के लिए समझाया। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, खेल, राजनीति और अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। सशक्त महिलाएं सशक्त समाज का आधार होती है। उन्होंने महिलाओं के हर क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रशंसा की।

वार्षिक खेल उत्सव के विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट से पुरस्कृत पुरस्कार किया । शाला की एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्या श्रीमती दीप्ति तिवारी ,निर्देशक  बृजमोहन उपाध्याय, संयुक्त सचिव  उमाकांत मिश्र उपस्थित थे। इस समारोह में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागिता देखने को मिली। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता एवं नागरिक कर्तव्यों की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा ।

कार्यक्रम का सफल संचालन एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती हरविंदर कौर संधू,  वेद प्रकाश बाजपेई, श्रीमति प्रीति पाण्डेय एवं  श्यामू पांडे,,  जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन में किया गया।


scroll to top