केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तृतीय आरक्षित वाहिनी में 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया… उत्कृष्ट कार्य करने वाले बल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया…

IMG-20250815-WA3667.jpg

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तृतीय आरक्षित वाहिनी में 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया… उत्कृष्ट कार्य करने वाले बल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया…

भिलाई नगर 15 अगस्त 2025:- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तृतीय आरक्षित वाहिनी उतई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया

79 वॉ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को केऔसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी में मुख्य अतिथि  दया शंकर, उप महानिरीक्षक केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई के अतिथ्य में संम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा झंडा वंदन किया गया तथा वाहिनी के जवानों द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दिया गया।

इस मौके पर श्री हनिफ मोहम्मद, सहायक उप महानिरीक्षक, केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई, श्री शनि कुमार भट्ट, कमांडेन्ट, केऔसुब तृ०आ०वा० भिलाई, डॉ० मोहम्मद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संयुक्त अस्पताल भिलाई, श्री पुरुषोत्तम मलिक, उप कमांडेन्ट, श्री नरेन्द्र यादव, उप कमांडेन्ट, श्री महिपाल सिंह मीणा, सहायक कमाण्डेंट श्री रविश कुमार झा, निरीक्षक / कार्य, आरक्षित निरीक्षक, अन्य अधिकारी, बल सदस्य व उनके परिवारजन उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देशभक्तों को याद किया। मुख्य अतिथि  द्वारा केऔसुब मध्य खंड मुख्यालय भिलाई, मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई एवं तृतीय आरक्षित वाहिनी भिलाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंत में छोटे छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्री शनि कुमार भट्ट, कमाण्डेन्ट, केऔसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी भिलाई के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।


scroll to top