पार्षद पुत्र की गिरफ्तारी की मांग पर निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल…..  नगर निगम जोन 5 में प्रभारी सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले 02 आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार….. चार दिन पहले सहायक अभियंता से हुआ था विवाद

IMG_20240904_195406.jpg

भिलाई नगर   04  सितंबर  2024:-   नगर निगम जोन 5 में प्रभारी सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपी राबिन सिंह एवं भास्कर दुबे को गिरफ्तार किया गया इसके पहले सहायक अभियंता से विवाद को लेकर पार्षद पुत्र और उसके दोस्त के गिरफ्तारी की मांग पर नगर निगम भिलाई के अधिकारी-कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। इस दौरान जलापूर्ति और सफाई को छोड़कर बाकी का सारा कामकाज निगम कार्यालय में ठप्प रहा। निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने बीते शाम को गेट मीटिंग की और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज हड़ताल करने का निर्णय लिया।

30.08.2024 को नगर पालिक निगम भिलाई के जोन 5 सेक्टर 06 के प्रभारी सहायक अभियंता  दीपक देवांगन ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की राबिन सिंह एवं उसके साथी भास्कर दुबे के द्वारा दीपक देवांगन को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सरकारी फाइल को फाड़कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 359/2024 धारा 296, 351(2),221,132 बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखकर जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिया गया है | जो आज 04.09.2024 को  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं  सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे भिलाई नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राबिन सिंह पिता अनिल सिंह एवं भाकर दुबे पिता हरि प्रसाद दुबे को आज  04.09.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है |

पार्षद पुत्र के गिरफ्तारी की मांग पर निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल
00 सफाई और जलापूर्ति छोड़ बाकी कामकाज रहा ठप्प
00 चार दिन पहले सहायक अभियंता से हुआ था विवाद
सहायक अभियंता से विवाद को लेकर पार्षद पुत्र और उसके दोस्त के गिरफ्तारी की मांग पर नगर निगम भिलाई के अधिकारी-कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। इस दौरान जलापूर्ति और सफाई को छोड़कर बाकी का सारा कामकाज निगम कार्यालय में ठप्प रहा। निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने बीते शाम को गेट मीटिंग की और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज हड़ताल करने का निर्णय लिया।


कर्मचारी निगम के इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले पार्षद पुत्र और उसके साथी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से निगम के कर्मियों और अफसरों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से भी मिला। उन्होंने 30 अगस्त को एमआईसी मेंबर सुभद्रा सिंह के बेटे राबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे द्वारा जोन-5 के प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन के साथ दुर्व्यवहार करने की जानकारी दी। कर्मियों ने शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गेट मीटिंग की और हड़ताल का निर्णय लिया।

इसी कड़ी में आज सभी अधिकारी – कर्मचारी कार्यालयीन समय पर निगम के सुपेला स्थित मुख्यालय पहुंचे। यहां गेट के बाहर लगे पंडाल पर बैठ गए और पार्षद पुत्र व उसके दोस्त के गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन किया गया।
गौरतलब रहे कि भिलाई नगर निगम कार्यालय भिलाई में कांग्रेस की महिला पार्षद के बेटे और उसके दोस्त ने दबंगई दिखाते हुए सहायक अभियंता के टेबल पर रखी फाइल को फाड़ दिया। धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी रोबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे के खिलाफ धारा 296, 351(2), 221,132 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी रोबिन सिंह पार्षद व एमआईसी सदस्य सुभद्रा सिंह का पुत्र है।

00 यह है पूरा घटनाक्रम

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 में चबूतरा की मरम्मत में खर्च हुई राशि को लेकर विवाद हुआ। ठेकेदार और रोबिन व भास्कर ने मिलकर आपस में चर्चा की। इसके बाद रोबिन और भास्कर पहुंचे और इंजीनियर से कहा कि मरम्मत में खर्च राशि ठेकेदार से दिलाए। इंजीनियर ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि ठेकेदार ही देगा। इस बात पर दादागिरी करते हुए अश्लील गाली गलौज की। धक्का मुक्की करते हुए इंजीनियर का गिरेबान पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। टेबल पर रखी फाइल को फाड़ दिया।


scroll to top