तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में अलसुबह पुलिस ने मारा छापा…. मिली थी नशा करने और संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत….. 32 संदिग्धों सहित नशे में हाथ की कलाई काटता मिला प्रेमी युगल….

IMG-20250202-WA0737.jpg

तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में अलसुबह पुलिस ने मारा छापा…मिली थी नशा करने और संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत.. 32 संदिग्धों सहित नशे में हाथ की कलाई काटता मिला प्रेमी युगल


भिलाई नगर  02, फरवरी 2025:-  रविवार की अलसुबह सुबह 4 बजे लगभग 200 पुलिसकर्मियों की छह टीम ने तालपुरी के परिजात कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला, जो नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहे थे। इनके साथ ही 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं, इनमें  4 लड़कियां भी शामिल हैं। सभी संदिग्धों को भिलाई नगर थाने लाकर बिठाया गया।


पुलिस को शिकायत मिली थी कि तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के पारिजात ब्लाक में फिर से अवैध गतिविधियां शुरू हो गई है। इस आधार पर आज सूरज निकलने से पहले ही 10 राजपत्रित और 15 निरीक्षकों की अगुवाई में गठित पुलिस की छह टीमों ने एक साथ पारिजात कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान एक एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया और अंदर के गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस को एक ऐसा जोड़ा मिला जो नशे की हालत में अपने कलाई को ब्लेड से काट रहे थे। ऐसा करने वाला युवक साहिल कामले ( 22 वर्ष ) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और 21 वर्षीय युवती घासीदास नगर भिलाई के रहने वाली है। हालांकि इनका कहना है कि वह शादी कर लिए हैं।

लेकिन पुलिस का कहना है कि नशीली गोली या इंजेक्शन से ऐसी हालत होती है। दरअसल, तालपुरी परिजात कॉलोनी बीपीएल कार्डधारियों के लिए बनाई गई है, लेकिन जिनको अलॉट किया गया है, वे लोग दूसरों को किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी वाले नशे और हुल्लड़बाजी को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।


पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों ने सभी संदिग्ध फ्लैटों के दरवाजे खटखटाए और जांच की। इस दौरान लोग गांजा और हुक्का पीते मिले। पुलिस ने 2 हजार फ्लैट की चेकिंग की। ये लोग शाम ढलते ही कॉलोनी में शराब और दूसरे तरह के नशे में डूबे रहते हैं। परिजात कॉलोनी सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने कॉलोनी को सुरक्षित बनाने के लिए यहां दोनों एंट्री में गेट लगा दिया है। यहां 2000 फ्लैट बीपीएल वालों के लिए बनाए गए हैं। इसमें से केवल 350 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन सोसायटी में कराया है।

बाकी लोग रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी सामने नहीं आ रहे हैं। कॉलोनी के लोग पुलिस की कार्रवाई से खुश दिखे। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने पिछले महीने भी यहां रेड की कार्रवाई की थी। इससे कॉलोनी में लड़ाई झगड़े और नशे की गतिविधियां कम हुई हैं।एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ये लोग रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं, जिससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया है।


इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गईं हैं। इसके साथ लड़कों के पास से चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई। सभी फ्लैट्स मालिकों को किरायेदारों से वेरिफिकेशन कराने को कहा गया है।


scroll to top