नहीं रहे पत्रकार केदारनाथ महानंद....उड़िया समाज व पत्रकार बिरादरी ने जताया शोक - Steel City Online News Portal

नहीं रहे पत्रकार केदारनाथ महानंद….उड़िया समाज व पत्रकार बिरादरी ने जताया शोक

IMG-20220227-WA0675.jpg

भिलाई नगर 27 फरवरी 2022:- पत्रकारिता के साथ अखिल भारतीय उड़िया समाज के अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान रखने वाले केदारनाथ महानंद का 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दुबारा पैरालिसिस अटैक के बाद श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उड़िया समाज और पत्रकार बिरादरी ने शोक व्यक्त किया है।

बापू नगर खुर्सीपार निवासी केदारनाथ महानंद लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय उड़िया समाज के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यशैली से समाज में विशिष्ट पहचान हासिल की थी। आज उनके निधन की खबर मिलते ही उड़िया समाज सहित पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर छा गई।

दिवंगत पत्रकार केदारनाथ महानंद का अंतिम संस्कार आज ही छावनी मुक्तिधाम में किया जा रहा है।।‌ वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर पत्रकार बिरादरी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के संबलता की कामना की है।


scroll to top