चौकी पण्डरापाठ थाना बगीचा के मामले में फरार अपराधियों की पतासाजी और तत्काल गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम को एसपी ने किया सम्मानित - Steel City Online News Portal

चौकी पण्डरापाठ थाना बगीचा के मामले में फरार अपराधियों की पतासाजी और तत्काल गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम को एसपी ने किया सम्मानित

jas.jpg


जशपुर। चौकी पण्डरापाठ थाना बगीचा के अप.क्र. 24/22 एवं 25/22 के प्रकरण में फरार 08 आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिये एवं थाना जशपुर के अप.क्र. 09/2022 धारा 399, 401 भा.द.वि. के आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधि./कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


विगत दिनों पंजीबद्ध चौकी पण्डरापाठ थाना बगीचा के अप.क्र. 24/22 एवं 25/22 के प्रकरण में फरार 08 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप निरीक्षक संतलाल आयाम, निरीक्षक भरत लाल साहू, उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. संतोष सिंह, स.उ.नि. जुनास केरकेट्टा, स.उ.नि. नीता कुर्रे, प्र.आर. 323 रामानुजम पाण्डेय प्र.आर. 241 निर्मल बड़ा, प्र.आर. 390 कृपासिंधु तिग्गा, प्र.आर. 184 परमजीत सिंह, आर. 445 दाउद एक्का, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. अमित एक्का एवं थाना जशपुर के अप.क्र. 09/2022 धारा 399, 401 भा.द.वि. के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप निरीक्षक नंदनलाल राठिया, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे,

उ.नि. एस.आर. भगत, उ.नि. लोहरा राम चौहान, स.उ.नि. ईश्वर वारले, स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, आर. 680 चंद्रशेखर बंजारे, आर. 283 परशुराम, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 463 इलिस्टर कुजूर, आर. 424 रूद्रमणी यादव को कार्यालय में 23 फरवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा कार्य की सराहना कर प्रषस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


scroll to top