औद्योगिक क्षेत्र में बंद फैक्टरी में लगी भीषण आग, कैमिकल से भरे टेंकर में आगजनी की घटना, जान माल का नुकसान नहीं - Steel City Online News Portal

औद्योगिक क्षेत्र में बंद फैक्टरी में लगी भीषण आग, कैमिकल से भरे टेंकर में आगजनी की घटना, जान माल का नुकसान नहीं

factory1copy.jpg


भिलाईनगर। औद्योगिक क्षेत्र ट्रान्सपोर्ट स्थित पावर पेस फैक्टरी में लगी भीषण आग पर अग्रिशमन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। घटना रविवार के दोपहर की बतायी जाती है। फैक्टरी लम्बे समय से बंद पड़ी है, फैक्टरी के कैमिकल से भरे टेंकर में लगी आग से हड़कम्प मच गया था।


पुरानी थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह बघेल ने बताया कि, औद्योगिक क्षेत्र हथखोज में कई सालों से बंद एक फैक्टरी जिसमें बिजली के उपकरण बनाये जाते थे में आज दोपहर लगभग 12 बजे के करीब फैक्टरी के अंदर कैमिकल से भरे टेंकर में आग लग जाने से धुँआ कई किलोमीटर दूर से लोग देख रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और तत्काल फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशकक्त के बाद आगजनी की इस घटना पर काबू पा लिया। इस आगजनी से किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।


scroll to top