विधायक पहुँचे गौठान, तुलादान कर अपने वजन के बराबर का चारा किया दान, गौठान में चारा दान करने शुरू हुई आज से नई परंपरा, सभापति गिरवर बंटी साहू और एमआईसी सदस्य रहे मौजूद - Steel City Online News Portal

विधायक पहुँचे गौठान, तुलादान कर अपने वजन के बराबर का चारा किया दान, गौठान में चारा दान करने शुरू हुई आज से नई परंपरा, सभापति गिरवर बंटी साहू और एमआईसी सदस्य रहे मौजूद

8.jpg


भिलाईनगर। निगम क्षेत्र अंतर्गत शहरी गौठान में आज विधायक देवेंद्र यादव ने पहुंचकर तुलादान किया और अपने वजन के बराबर का चारा गौ माता को खिलाया, इसके साथ ही उन्होंने गुड़, चना भी खिलाया। इस दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं सभापति गिरवर बंटी साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, मन्नान गफ्फार खान, पार्षद सेवन कुमार, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता गौरव अग्रवाल, सामाजिक कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी अजय शुक्ला, स्व सहायता समूह की महिलाओं में सुलोचना धनकर, रेखा बघेल, पर्यावरण मित्र बालूराम वर्मा आदि मौजूद रहे। विधायक देवेंद्र यादव अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौठान पहुंचे।

प्रभु श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर गौ सेवा की और सभी के सुख समृद्धि की कामना की, वहीं उन्होंने परिसर में जन्म दिवस के अवसर पर पौधे लगाने की शुरुआत की। उन्होंने तुला दान कर अपने वजन के बराबर का चारा गौ सेवा के लिए दान कर आज से एक नई परंपरा की शुरुआत की तथा उन्होंने चारा दान करने के लिए सभी से भी अपील की। शहरी गौठान परिसर का उन्होंने अवलोकन किया, और फाइव एक्टिविटीज के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जन्मदिवस पर विधायक को उपस्थित सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।


खुद बनाने लगे जब अगरबत्ती, देखती रह गई महिलाएं – विधायक देवेंद्र यादव गौठान में जब पहुंचे तब उन्हें स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां पर स्वरोजगार के दिशा में कार्य करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाएं अगरबत्ती मशीन के माध्यम से अगरबत्ती बनाने का काम कर रही है। इस पर विधायक देवेंद्र यादव अगरबत्ती बनाने की कला के बारे में जानकारी लेकर, उन्होंने स्वयं अगरबत्ती बनाया और बाकी लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने मशरूम उत्पादन तथा मंदिरों से निकलने वाले फूलों से बनने वाले गुलाल एवं अन्य कॉस्मेटिक सामान को देखा और कार्यों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने गौठान में रोजगार को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए है। जोन आयुक्त ने गौठान में प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी विधायक देवेंद्र यादव को दी।


scroll to top