राज्यपाल को नहीं करनी चाहिए राजनीति - भूपेश बघेल.... पुरंदेश्वरी के दौरे पर कहा लगता है निकाय चुनाव में भाजपा की हार के सदमे से उबर चुकीं - Steel City Online News Portal

राज्यपाल को नहीं करनी चाहिए राजनीति – भूपेश बघेल…. पुरंदेश्वरी के दौरे पर कहा लगता है निकाय चुनाव में भाजपा की हार के सदमे से उबर चुकीं

cmHANSI.jpg


रायपुर। सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तीसरा चरण का मतदान तो कल हो जाएगा7 चौथा, पांचवा, छठवां, सातवां चरण के लिए सभी लोग लगे हुए हैं। दो चरण में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह पिछड़ गई है। अब संकेत आने शुरू हो गए हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जा रही है।


राज्यपाल अनुसूया के के बयान पर बोले कि छत्तीसगढ़ के लोग यदि मांग कर रहे हैं उसको अनदेखा क्यों किया जाना चाहिए। हाल में नियुक्ति की गई है। वह तो छत्तीसगढ़ के नहीं थे।हम अपनी मांग नहीं रख सकते क्या। आखिर राज्यपाल भी तो हमारी राज्यपाल है। राज्यपाल राजनीति करना बंद करें। जो राजनीति कर रहे हैं वह अच्छी बात नहीं है। छत्तीसगढ़ के हित के लिए बिल्कुल भी नहीं है।
रेत और सीमेंट के बढ़ रहे दामों पर बोले कि जहां तक सीमेंट की बात है वह हमारे हाथों में नहीं है। भारत सरकार के अधीन है। दूसरी बात यह है कि रेत के मामले में लगातार शिकायत मिल रही थी। अवैध उत्खनन होने की कार्रवाई की गई तो उसका रिएक्शन देखने को मिल रहा है। बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।


कुमार विश्वास के बयान पर कहा कि, केजरीवाल को जवाब देना चाहिए 12000 ई स्मार्ट क्लास बनाएं। 75 साल में नहीं बना था बोल रहे हैं। स्मार्ट क्लास का कॉन्सेप्ट अभी आया है। कुछ वर्ष पहले आया है। उसके पहले तो नहीं था। स्मार्ट क्लास का कॉन्सेप्ट दुनिया में नहीं था। कुमार विश्वास के सवाल का उनको सीधा-सीधा जवाब देना चाहिए। देश की एकता से जुड़ा हुआ है। अखंडता से जुड़ा हुआ है। भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए उनको दाएं-बाएं नहीं करना चाहिए। सीधे उनको सवाल का जवाब देना चाहिए। आप पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है।


scroll to top