नहीं रहे ज्वाईन्ट डायरेक्टर आईटीआई बी.पी.सिंह, गुरूवार को सुबह रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार - Steel City Online News Portal

नहीं रहे ज्वाईन्ट डायरेक्टर आईटीआई बी.पी.सिंह, गुरूवार को सुबह रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

IMG-2.jpg


भिलाईनगर। सेवानिवृत्त ज्वाईन्ट डायरेक्टर आईटीआई, एमआईजी 2/2987 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र निवासी श्री बी.पी.सिंह का आज रात्रि 8 बजे उनके निवास स्थान में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया, वे 86 वर्ष के थे। पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे बी.पी.सिंह का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को सुबह 11:30 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जायेगा। वे वरिष्ठ काँग्रेसी नेता अनिल सिंह के पिता, श्रीमती मधु सिंह के ससुर, श्रीमती नीता गौर के पिता एवं संजय सिंह, रूचि, रिया के दादा थे। बी.पी.सिंह के निधन पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाईनगर ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली दी है।


scroll to top