महिला के साथ अनाचार, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार... पीडि़ता को डरा धमकाकर करता था पैसों की माँग - Steel City Online News Portal

महिला के साथ अनाचार, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार… पीडि़ता को डरा धमकाकर करता था पैसों की माँग

IMG-20220212-WA0136.jpg


भिलाईनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी के निर्देशानुसार थाना भिलाई भ_ी के अपराध क्रंमाक 10/2022 धारा 376(2) (द), 384, 294,506 भादवि आरोपी को थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में पीडि़ता द्वारा उसके साथ घटित अनाचार की घटना के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी मुकेश भाटिया पिता सरदारी लाल भाटिया उम्र 50 वर्ष पता महावीर नगर रायपुर के द्वारा पीडिता के साथ उसको प्रेमजाल में फंसाकर विगत 02-03 वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था, पीडि़ता द्वारा जब इसका विरोध किया जाता तो आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दिया जाता तथा रुपये की माँग भी करता इस प्रकार पीडि़ता आरोपी के द्वारा किये जाने वाले कृत्य से परेशान होकर पुलिस से अपनी पूरी व्यथा बतायी जिस पर थाना भ_ी पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, आरक्षक सुरेश नायडू, आरक्षक राजेन्द्र बछौर की उल्लेखनीय भूमिका रही ।


scroll to top