पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 04 उपनिरीक्षक को स्टार लगा कर निरीक्षक पद पर किया पदोन्नत…

IMG-20220126-WA1448.jpg

कोरबा 26 जनवरी 2022:- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 04 उपनिरीक्षक को स्टार लगा कर निरीक्षक पद पर किया पदोन्नत…

26 जनवरी की पूर्व संध्या पुलिस मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी ।जिसमे कोरबा जिले में पदस्थ 04 उप निरीक्षकों का नाम भी शामिल था ,योग्यता सूची में आए सभी अधिकारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के सम्बंध में कल 25 जनवरी 2022 को आदेश जारी किया गया है ।

उक्त आदेश के पालन में आज पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगा कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शेर बहादुर , प्रदीप येरेवार , नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू , स्थापना लिपिक बंधन राम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

पदोन्नत हुए अधिकारियों के अनुसार है:-

1– निरीक्षक अशोक कुमार पांडे

2-निरीक्षक श्री नारायण प्रसाद लहरे

3-निरीक्षक श्रीमती गायत्री शर्मा

4-निरीक्षक श्रीमती भावना खंडारे


scroll to top