पुलिस के जवानों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान - Steel City Online News Portal

पुलिस के जवानों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

IMG-20220123-WA0976.jpg


सूरजपुर। प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव, कार्य स्थल पर वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने तथा फरियादियों के थाना आने पर उन्हें स्वच्छ अनुभूति मिले जिसके लिए थाना एवं चौकी भवन एवं परिसर की साफ -सफाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में रविवार को जिले के सभी थाना चौकी एवं पुलिस लाइन में अधिकारी व जवानों ने साफ -सफाई के लिए श्रमदान किया।


वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव एवं थाना चौकी परिसर में स्वच्छता रहने से मन मस्तिष्क में अच्छा प्रभाव पड़ता है जिसे लेकर रविवार को जिले के सभी थाना, चौकियों तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाकर पुलिस कर्मचारियों द्वारा व्यापक रूप से साफ -सफाई का कार्य किया।


scroll to top