एडीजीपी अरूण देव गौतम को वर्तमान दायित्व के साथ संचालक लोक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार

ARUNDEVGAUTAMUNI.jpg


रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी 1992 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम को आगामी आदेश तक संचालक लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईपीएस अरूण देव गौतम वर्तमान में सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक नगर सेना एंव नागरिक सुरक्षा का कार्यभार संभाल ही रहे हैं। इसके साथ ही साथ उन्हें संचालक लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह के हस्ताक्षर से आज जारी किया गया है।


scroll to top