प्रवर्तन विभाग ने सेक्टर 4 में खाली कराया अवैध कब्जा - Steel City Online News Portal

प्रवर्तन विभाग ने सेक्टर 4 में खाली कराया अवैध कब्जा

IMG-20220118-WA0211.jpg


भिलाईनगर। प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा संपदा न्यायालय के आदेशानुसार डिक्री पारित आवास बंगला EQ-3 Type क्रमांक 1ए/23/सेक्टर-4 को खाली करा कर सील कर संपदा न्यालय को सौंपा गया। उक्त बंगला अवैध कब्जेधारी द्वारा पिछले दो वर्षों से कब्जे कर के रखा गया था। विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण करके अवैध कब्जेधारिओं मकानों में दबिश देकर मकान खाली करवाया जा रहा है। साथ ही नेवई क्षेत्र में भी जमीनों पर निर्माण करने वाले कब्जों को तोड़ा जा रहा है। जरूरत पडऩे पर कब्जेधारिओं और भू माफियाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा। अवैध कब्जे धारियों और भू माफियाओं के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग द्वारा कार्यवाही जा री रहेगा।


scroll to top