शाही दशहरा एवं नवरात्रि 2022 दसवां वर्ष होगा बेमिसाल.... - Steel City Online News Portal


शाही दशहरा एवं नवरात्रि 2022 दसवां वर्ष होगा बेमिसाल….

IMG-20220926-WA0730.jpg

भिलाई नगर 26 सितंबर 2022 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाही दशहरा महिला उत्सव समिति की संरक्षिका चारुलता पांडेय के नेतृत्व में निर्धारित 10 दिवस नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व का महाउत्सव मनाया जा रहा है। दस दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समिति की संरक्षिका चारुलता पांडेय ने बताया कि इस वर्ष विजयदशमी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके पधार रही है


शाही दशहरा दुर्गा पंडाल सिविक सेंटर में इस वर्ष शेषनाग पर विराजमान माँ दुर्गा की 12 फीट ऊँची प्रतिमा की स्थापना की गयी है। माँ दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी,माँ स्वरस्वती,भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश की मूर्ति भी पूजी जाएंगी ।शाही दशहरा दुर्गा पंडाल में इस वर्ष कार्यक्रम में 100×100 का विशालकाय कारपेट बेस के साथ हाई क्वालिटी लाइट एंड साउंड शो के साथ महागरबा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

जो बिल्कुल निःशुल्क है। हर रोज अलग अलग कैटोगरी में गरबा करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा


शाही दशहरा में 100 फीट ऊँची रावण,मेघनाथ एवं कुम्भकर्ण के पुतलो का दहन किया जाएगा।इस दौरान विशेष राम सेतु पथ पर भव्य शाही अंदाज में राम जी की शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।विजयदशमी पर होने वाले कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश से आये कारीगरों एवं तकनीशियनों के द्वारा 4 घण्टे लगातार IPL स्तर की भव्य सेमि इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी की जाएगी।

मंच पर होने वाले कार्यक्रमो में इस वर्ष रामायण की विशेष रामलीला खैरागढ़ संगीत एवं नाट्य विश्विद्यालय की प्रसिद्घ होम टीम के द्वारा प्रदेश एवं देश स्तरीय राम लीला का मंचन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त हरियाणा से आने वाली विशालकाय 18 फीट ऊँची हनुमान जी एवं 20 फ़ीट ऊँची रावण की चलित झांकी द्वारा मल युद्ध का मंचन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म की अभिनेत्री उषा विश्वकर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।इस अवसर पर शाही दशहरा महिला उत्सव समिति की संरक्षिका चारुलता पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा नवरात्र की बधाई देते हुए दस दिनों तक होने वाले कार्यक्रम के लिए सहृदय आमंत्रित किया।


scroll to top