ट्रेलर चोरी कर ले जाने वाले आरोपी को खुर्सीपार, कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा… पुलिस की तत्परता से 3 घंटे के अंदर चोरी गया ट्रेलर बरामद…
भिलाई नगर 28 सितंबर 2022 पुलिस की तत्परता से ट्रेलर कीमती 13 लाख रूपये को 03 घंटे के अंदर बरामद करने में मिली प्रार्थी लेसली डेविड निवासी जोन 03 खुर्सीपार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ड्रायवर अनिल कुमार वर्मा 27.09.2022 को 14 चक्का ट्रेलर क्रमांक CG 04 JC 6267 कीमती 13 लाख रूपये को माल खाली कर कौशल फर्निचर एकता नगर खुर्सीपार गेट मे सुबह 09 बजे खड़ी कर ट्रांसपोर्ट आफिस पावर हाउस गया था।
वापस आकर देखा तो ट्रेलर अपने जगह में नहीं था। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 436 / 2022 धारा 379 भादवि कायम किया गया तत्काल पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल को घटना के संबंध मे सूचना दी गई। जिसपर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा निर्देशित किया गया कि तत्काल प्वाइंट देकर सभी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर ट्रेलर का पतासाजी करे। जिसपर सउनि वीरेन्द्र ठाकुर, आरक्षक दीपक सिंह, हर्षदेवांगन, हेमंत साहू, अमन शर्मा को रवाना किया गया। खुर्सीपार पुलिस वायरलेस के माध्यम से सभी थानो व टोल नाकों के पास नाकाबंदी का प्वाईट देकर चौक चौराहो पर लगे सीसीटीवी फूटेज खंगालने लगे सीसीटीवी फूटेज में ट्रेलर रायपुर दिशा की ओर जाते मिले
तत्काल पुलिस ट्रेलर का पीछा करने लगे पहले से तैनात कुम्हारी पुलिस कुम्हारी टोल नाका के पास जमे हुए थे। आरोपी ट्रेलर चालक इतना शातिर था कि उसने ट्रेलर को कुम्हारी ओवरब्रीज से वापस नदी के रास्ते ले जाने हेतु ट्रेलर को घुमा रहा था तभी सामने से कुम्हारी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ट्रेलर को रोकने पर ड्रायवर गाड़ी से कुदकर भगाने लगा. पीछे आ रही खुर्सीपार पुलिस दौड़ाकर आरोपी को पकड़ कर थाना लाया
जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम हरनाम सिंग पिता स्वर्ण सिंग 40 वर्ष निवासी एलआईजी 123 वीर सावरकर नगर टाटीबंध रायपुर तथा ट्रेलर चोरी करना कबुल किया। आरोपी से 14 चक्का ट्रेलर कमांक CG 04 JC 6267 कीमती 13 लाख रूपये बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
भिलाई नगर 11 नवंबर 2023:- भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे बडी यूनियन बीएमएस का चुनाव जो तीन वर्ष के लिए हुआ है, उसमें राधेश्याम जयसवाल को अध्यक्ष, रविशंकर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष एवं चन्ना केशवलू…
थाना सरकंडा जिला बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही बिलासपुर 14 जुलाई 2025:- लोक निर्माण विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में रविवार को हाईटेक तरीके से नकल कराने का मामला सामने आया था। नकल पकड़े जाने…
राजनांदगाँव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में 14 फरवरी 2022 को थाना डोंगरगाँव, डोंगरगढ़, बागनदी, खैरागढ़, चिल्हाटी, ओपी तुमड़ीबोड़ एवं जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही एवं…
भिलाई नगर 17 फरवरी 2025:- कूटरचित दस्तावेज के आधार पर एक ही जमीन को 07 लोगो बिक्री करने वाले. तथाकथित जीजा- साली गिरोह का स्मृतिनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश। तथाकथित जीजा साली पुलिस गिरफ्त में…