धर्मान्तरण को लेकर बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत के आंदोलन एवं जन सभा को विश्वहिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने ट्वीटर पर इसकी जमकर की है प्रशंसा

13.jpg


भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रहे धर्मान्तरण के आंदोलन को लेकर विश्वहिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने ट्वीट में छत्तीसगढ़ के गंभीर विषय को उठाया है। उन्होंने बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव की इस मामले में उनकी भूमिका की भुरि-भुरि प्रशंसा करते हुए कहा कि, सर्व हिन्दू समाज ने धर्मान्तरण के विरूद्ध धमतरी में विशाल जनसभा और रैली कर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस रैली व जनसभा का नेतृत्व बजरंग दल के छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक रतन यादव द्वारा किया गया।

विश्वहिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने छत्तीसगढ़ राज्य में धर्मान्तरण को लेकर बजरंग दल द्वारा किये जा रहे कार्यों व प्रांत संयोजक की भूमिका को अपने ट्वीटर पर साधुवाद देते हुए बजरंग दल के कार्यों की छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही गतिविधियों की भुरि-भुरि प्रशंसा की है। विश्वहिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा छत्तीसगढ़ प्रांत बजरंग दल के कार्यों को अपने ट्वीटर के माध्यम से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत ने विनोद बंसल को इसके लिए बधाई भेजी है।


scroll to top