अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना दुर्ग - भिलाई का दीपावली मिलन समारोह संपन्न..... - Steel City Online News Portal

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना दुर्ग – भिलाई का दीपावली मिलन समारोह संपन्न…..

IMG-20221107-WA0605.jpg

भिलाई नगर 7 नवंबर 2022 :!अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विरांगना दुर्ग भिलाई के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 6 नवंबर को महाराणा प्रताप भवन सेक्टर -7 में बहुत ही धूमधाम से किया गया । समारोह मे इस अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के नवनिर्वाचित कमेटी के सभी पदाधिकारिओं का सम्मान एवं स्वागत किया गया। विरांगना सभा के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान एवं अपना विश्वास प्रदर्शित किया गया। . ..

क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के अध्यक्ष अजीत सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद ने अपने उदबोधन में समाज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त्त करते हुए वीरांगना सभा को भविष्य की शुभ कामना दी एवं सदैव सहयोग एवं साथ देने का वचन दिया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारी में उपाध्यक्ष राजेश सिंह,मंत्री शैलेंद्र सिंह ,कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, सहमंत्री उदय सिंह, प्रचार मंत्री अशोक सिंह ,कार्यारिणी सदस्य अरुण कुमार सिंह ,संतोष कुमार सिंह ,हर्षवर्धन सिंह,, मनोनीत सदस्य अजय कुमार सिंह ,रमाशंकर सिंह,उपस्थित थे। वीरांगना सभा द्वारा विगत समय मे किये गए कार्यो को सराहा गया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता सिंह जी ने भी कार्यक्रम एवम क्षत्रिय महिलाओ की एकता को सराहा एवम भविष्य की शुभकामनाये दी । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह , जिलाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर ,उपाध्यक्ष गायत्री सिंह राठौर ,सुषमा सिंह सचिव शशिकला सिंह ,सहसचिव सविता सिंह ,रेखा सिंह कोषाध्यक्ष उषा सिंह,सहकोषाध्यक्ष ममता शाई, संगठन मंत्री श्वेता सिंह,दिव्य सिंह मीडिया प्रभारी आरती सिंह कार्यकारिणी सदस्या अनुपूर्णा सिंह,सुनीता सिंह,संध्या सिंह ,बबिता सिंह,अन्नू राणा, दीप परिहार,आशा ठाकुर,प्रभा सिंह,श्वेता चौहान।अन्य सदस्यों में पूनम सिंह, सुधा सिंह,निरूपमा सिंह,रिंकू सिंह आदि अन्य वीरांगना उपस्थित रहे।वीरांगनाओं ने कई मनोरंजक कार्यक्रम भी किया। कई स्वादिष्ट व्यंजन का भी उपस्थित सदस्यों ने स्वाद चखा। क्षत्राणी बहनों ने बढचढकर अपना अपना योगदान दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।


scroll to top