सेक्टर-4 सोसाइटी चुनाव में जमकर मतदान, मतों की गिनती शुरू संचालक मंडल के लिए महाराष्ट्र मंडल में हुए चुनाव में उमड़े बीएसपी कर्मी

IMG-20211210-WA0161.jpg

भिलाई नगर 10 दिसंबर2021:- । भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों की सहकारी संस्था बीएसपी एम्पलाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-4 में संचालक मंडल के चुनाव के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4 में मतदान हुआ। जिसमें इस बार रिकार्ड संख्या में करीब 58 प्रतिशत सदस्य बीएसपी कर्मियों ने मतदान किया। इस चुनाव में कुल 5043 मतदाता में 2958 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान 58.65 प्रतिशत रहा। चुनाव उपरांत मतगणना शाम 6 बजे से शुरू हो गई है।

देर रात तक परिणाम व रुझान आने की उम्मीद है। इस चुनाव में सामान्य वर्ग से 18, महिला वर्ग से 4, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 2, अनुसूचित जाति वर्ग से 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग से 2 सहित कुल 28 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इस चुनाव में निवर्तमान कमेटी कार्यकारिणी के सदस्य एक बार फिर संचालक मंडल सदस्य हेतु हमारा पैनल के माध्यम से चुनाव मैदान में हैं। इस बार यह सभी निवृत्तमान सदस्य बीएसपी कर्मियों के बीच विगत 5 साल में किए गए अपने कार्यों का विवरण लेकर पहुंच रहे हैं।

वहीं एकता पैनल के माध्यम से बीएसपी कर्मियों का एक समूह भी चुनाव मैदान में है। कुछ स्वतंत्र प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरकर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। शुक्रवार को मतदान स्थल पर दोनों पैनल के पंडाल में बड़ी संख्या में कर्मी पहुंचे और इसके बाद मतदान किया। वहीं दोनों पैनल के प्रत्याशियों के अलावा स्वतंत्र प्रत्याशी भी अपने-अपने स्तर पर अपील करते नजर आए।

चुनाव में उतरने हमारा पैनल के प्रतिनिधियों में सदस्यों में अशोक परगनिहा, पूरन लाल देवांगन, जानकी राव, विपिन बंछोर, सतानंद चंद्राकर, शशिभूषण सिंह ठाकुर, असमा परवीन व नितिशा साहू,चित्रसेन कोसरे, पुरुषोत्तम सिंह कंवर और अशोक राठौर शामिल हैं। वहीं एकता पैनल से ताम्रध्वज सिन्हा, ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, राजेश वर्मा, रामसाय साहू, रमाशंकर सिंह, गणेश कुमार सोनी, रुकमणि ठाकुर, फुलमनी, हुकुमलाल ठाकुर, वेदप्रकाश सूर्यवंशी और जनकराम मैदान में हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में प्रतापनारायण बोस व जेपी नायर सहित अन्य शामिल हैं।


scroll to top